Iran War Update Former CIA Chief Warns Trump Says He Attacked Without a Strategy ईरान में फंस चुका है US; लादेन को मारने का प्लान बनाने वाले पूर्व CIA चीफ ने ट्रंप को चेताया, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान में फंस चुका है US; लादेन को मारने का प्लान बनाने वाले पूर्व CIA चीफ ने ट्रंप को चेताया

ओसामा बिन लादेन को मारने का प्लान बनाने वाले पूर्व सीआईए चीफ पुनैटा ने ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने बिना किसी खास रणनीति के ईरान पर हमला बोल दिया, उन्होंने अमेरिकी सेना को एक ऐसी जगह फंसा दिया, जहां से उसे निकालने के लिए वह खुद तैयार नहीं है।

Sun, 22 March 2026 10:27 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान में फंस चुका है US; लादेन को मारने का प्लान बनाने वाले पूर्व CIA चीफ ने ट्रंप को चेताया

Donald Trump: पश्चिम एशिया का युद्ध अमेरिका के लिए अब परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल चाहें, जितना जीत का दम भर लें लेकिन सच तो यही है कि जिस तरीके से ईरान ने पलटवार किया है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। ईरान पर हमले के फैसले को लेकर अब ट्रंप को अमेरिका में ही चेतावनी मिल रही है। ओसाम बिन लादेन को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन सीआईए चीफ लियोन पेनेटा ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने विश्व की सबसे मजबूत सेना को ऐसी स्थिति में फंसा दिया है, जहां से वह न तो होर्मुज खोल पा रही है और न ही अपने नाटो सहयोगियों को साथ ला पा रही है।

पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री और सीआईए चीफ रह चुके पुनेटा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमला करने से पहले स्थिति को पूरी तरह से समझा ही नहीं। ब्रिटिश अखबार गार्डियन को दिए एक इंटरव्यू में पुनेटा ने कहा कि अमेरिकी सेना एक ऐसी जगह पर फंस गई है, जहां पर हमारा नेतृत्व निकालने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहा है।

ईरान पर पहले भी हो चुकी है चर्चा: पुनेटा

पैनेटा ने बताया कि अमेरिका ने पहले भी ईरान के मुद्दे को लेकर चर्चा की है, लेकिन हर बार परेशानी पर बात की गई है। उन्होंने कहा, "ऐसी कई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बैठकों में मैं शामिल रहा हूं, जिसमें ईरान को लेकर चर्चा हुई है। यह मुद्दा हमेशा से ही उठता रहा है। लेकिन सभी प्रशासनों ने इसकी जटिलता को समझा और उस पर बात की, लेकिन ट्रंप प्रशासन अलग ही निकला। इन्होंने बिना रणनीति तैयार किए हमला बोल दिया। ईरान पर हमला करने से पहले रणनीति तैयार न करना एक बड़ी राजनैतिक विफलता है।" गौरतलब है कि कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ट्रंप प्रशासन इस युद्ध के लिए रणनीति तैयार करता, तो वह होर्मुज के बारे में विचार करके चलता। पैनेटा ने भी कहा कि ईरान पर हमला करने के फैसले को लेकर पहले से ही इस स्थिति का अनुमान लगा लिया जाना चाहिए था।

अब नया सुप्रीम लीडर ज्यादा कट्टर: पैनेटा

पैनेटा ने कहा कि अमेरिका ने अपनी एयर स्ट्राइक में खामेनेई की हत्या कर दी। अब खामेनेई का बेटा मोजतबा खामेनेई उत्तराधिकारी बना है। जो अभी युवा हैं, सख्त बी है और बातचीत से मानने को कम तैयार माने जाते हैं। उन्होंने कहा, "अब हमारे सामने एक युवा सर्वोच्च नेता है जो लंबे समय तक रहेगा और पहले से ज्यादा कट्टर है।”

नाटो सहयोगियों से सलाह लिए बिना युद्ध करना आत्मघाती: पैनेटा

पैनेटा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर नाटो सहयोगियों को नाराज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों से सलाह लिए बिना युद्ध शुरू करना एक आत्मघाती कदम रहा। ट्रंप आज उन्हीं देशों से मदद मांग रहे हैं, जिन्हें उन्होंने अपमानित किया और नाराज किया।

आपको बता दें, ट्रंप इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में नाटो को बोझ बताया और सहयोगी देशों की आलोचना की, लेकिन अब वही देश उनकी अपील के बावजूद हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए जहाज भेजने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने नाटो को “पेपर टाइगर” और उसके सदस्यों को “कायर” तक कहा है। ऐसे में कई देशों ने ट्रंप के साथ आने से इनकार किया है। हालांकि, अभी ब्रिटेन ने डिएगो गार्सिया में अपने बेस का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए इजाजत दे दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।