Stop Israel first Trump turned on Iran Joseph Joe Kent targets US President Know everything पहले इजरायल को रोको; ईरान पर 'पलटे' ट्रंप तो खास रहे 'ईमानदार' केंट ने सुना दिया, International Hindi News - Hindustan
More

पहले इजरायल को रोको; ईरान पर 'पलटे' ट्रंप तो खास रहे 'ईमानदार' केंट ने सुना दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो दिनों की फलदायक बातचीत का दावा किया है, लेकिन ईरान ने ऐसी किसी भी वार्ता से इनकार कर दिया है। इस बीच, ट्रंप प्रशासन के पूर्व एनसीटीसी निदेशक जोसेफ जो केंट ने तीखी आलोचना की है। और कहा है कि सबसे पहले इजरायल को रोको…

Mon, 23 March 2026 09:06 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले इजरायल को रोको; ईरान पर 'पलटे' ट्रंप तो खास रहे 'ईमानदार' केंट ने सुना दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो दिनों की 'फलदायक' बातचीत का दावा किया है, लेकिन ईरान ने ऐसी किसी भी वार्ता से इनकार कर दिया है। इस बीच, ट्रंप प्रशासन के पूर्व राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (एनसीटीसी) निदेशक जोसेफ जो केंट ने तीखी आलोचना की है। जो केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि तनाव कम करने का पहला कदम इजरायल को रोकना होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बातचीत के सभी प्रयास उसी चक्र में फंस जाएंगे।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि ईरान 'समझौता करना चाहता है' और उन्होंने पांच दिनों की समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि वे एक 'वरिष्ठ नेता' से बात कर रहे हैं, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से नहीं। दूसरी ओर ईरान ने ट्रंप के दावों को खारिज किया है। वहीं ईरानी मीडिया ने ट्रंप का मजाक उड़ाया और कहा कि अमेरिका 'पीछे हट गया' है। बता दें कि ट्रंप ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की धमकी को पांच दिनों के लिए टाल दिया है।

जो केंट मंगलवार को दिया था इस्तीफा

बता दें कि जो केंट ने पिछले मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा पत्र में उन्होंने ट्रंप को लिखा था कि वे ईमानदारी से ईरान युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने तर्क दिया कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था और यह युद्ध इजरायल तथा उसके शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया गया। केंट ने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में लागू 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को इजरायली उच्च अधिकारियों और अमेरिकी मीडिया के प्रभावशाली सदस्यों ने दुष्प्रचार अभियान से कमजोर कर दिया। उन्होंने इसे इराक युद्ध जैसी गलती दोहराने की चेतावनी दी, जहां हजारों अमेरिकी सैनिकों की जान गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान पर हमले से ब्रेक का लिया फैसला, ईरानी मीडिया उड़ाने लगा मजाक
ये भी पढ़ें:पांच दिनों में कभी भी हो सकता है समझौता, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा

गौरतलब है कि जो केंट 20 वर्षों तक अमेरिकी सेना में सेवा दे चुके हैं। 2018 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सीआईए के विशेष गतिविधि केंद्र में काम किया। वे रिपब्लिकन पार्टी से कांग्रेस चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2019 में उनकी पत्नी, नौसेना की वरिष्ठ चीफ पेटी ऑफिसर शैनन केंट, सीरिया में आत्मघाती हमले में शहीद हो गई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।