Big Breaking Trump claims Iran war deal could happen within five days पांच दिनों में कभी भी हो सकता है समझौता, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, International Hindi News - Hindustan
More

पांच दिनों में कभी भी हो सकता है समझौता, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच दिनों में ईरान से कभी भी समझौता हो सकता है। सोमवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क से बात कतरते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान एक समझौते के लिए बहुत उतावला है और यह डील पांच दिनों या उससे भी कम समय में हो सकती है।

Mon, 23 March 2026 06:44 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
पांच दिनों में कभी भी हो सकता है समझौता, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच दिनों में ईरान से कभी भी समझौता हो सकता है। सोमवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क से बात कतरते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान एक समझौते के लिए बहुत उतावला है और यह डील पांच दिनों या उससे भी कम समय में हो सकती है। ट्रंप ने 'मॉर्निंग्स विद मारिया' कार्यक्रम की होस्ट को बताया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशर तथा उनके ईरानी समकक्षों के बीच सबसे हालिया बातचीत रविवार रात को हुई थी।

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि ये बातचीत सकारात्मक और उत्पादक रही हैं, जिसके आधार पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि जारी चर्चाओं से क्षेत्र में शत्रुता का पूर्ण समाधान निकल सकता है। बता दें कि ट्रंप की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर अमेरिकी अल्टीमेटम के बाद बातचीत तेज हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच यूरोप बढ़ा यहूदी विरोध, लंदन में समुदाय की 4 एंबुलेंस फूंकी

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बुनियादी ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा की है, जबकि ईरान ने इसे अपनी 'कड़ी चेतावनी' का परिणाम बताया है। ट्रंप ने कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'सार्थक और रचनात्मक बातचीत' हुई है, जिसके मद्देनजर उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य कार्रवाई पांच दिन के लिए रोक दी जाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला चल रही वार्ताओं की प्रगति पर निर्भर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान पर रोके हमले, रूस ने की शांति की बात; मिडिल ईस्ट में सुलह के संकेत

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है। इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और ऊर्जा अवसंरचनाओं पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान की धमकी के बाद 5 दिन का ब्रेक, ट्रंप के यू-टर्न के पीछे की असली सच्चाई क्या

इस चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान ने कहा था कि यदि उसके ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया तो वह पूरे पश्चिम एशिया में ऊर्जा और जल अवसंरचना पर जवाबी हमले करेगा। ट्रंप के नये बयान के बाद ईरान ने आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अफगानिस्तान के काबुल स्थित ईरानी दूतावास नेट्रंप के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'ईरान की कड़ी चेतावनी' के बाद हमले टालने का निर्णय लिया। वहीं, ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप पीछे हट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।