Russian minister shoots himself dead hours after Putin fires him पुतिन के मंत्री ने खुद को गोली से उड़ाया, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही छीना था पद, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन के मंत्री ने खुद को गोली से उड़ाया, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही छीना था पद

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां काम से निकाले जाने के कुछ ही घंटों बाद पुतिन के एक मंत्री ने खुद की जान ले ली। रोमन स्टारोवोइट परिवहन मंत्री का पद संभाल रहे थे।

Mon, 7 July 2025 07:51 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पुतिन के मंत्री ने खुद को गोली से उड़ाया, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही छीना था पद

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने खुद की जान ले ली है। जानकारी के मुताबिक इससे कुछ घंटे पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आधिकारिक रूप से बर्खास्त कर दिया था। रूस की जांच समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि रोमन स्टारोवॉयट ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि स्टारोवॉयट का शव मॉस्को के एक शहर में मिला।

बता दें कि 53 वर्षीय स्टारोवॉयट मई 2024 से रूस के परिवहन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले पुतिन ने उन्हें कुर्स्क क्षेत्र का गवर्नर भी बनाया था। रूस की जांच कमिटी ने एक बयान में बताया, “आज पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट का शव ओडिंटसोवो जिले में उनकी निजी कार में मिला। उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।” बयान में आगे कहा गया है कि मौत का मुख्य कारण आत्महत्या को ही माना जा रहा है।

कुछ घंटे पहले ही छिना था पद

मौत से कुछ घंटे पहले ही क्रेमलिन ने पुतिन द्वारा दस्तखत किए गए एक आदेश की घोषणा करते हुए कहा था कि स्टारोवॉयट को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। इसमें किसी कारण का जिक्र नहीं किया गया। आदेश में सिर्फ इतना कहा गया था, “रोमन स्टारोवॉयट को परिवहन मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते.. बातचीत के बाद ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना
ये भी पढ़ें:पुतिन को समझाते रह गए ट्रंप, रूस ने यूक्रेन पर दाग दिए सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल
ये भी पढ़ें:ट्रंप का फोन आते ही कार्यक्रम से निकले पुतिन, बोले-नहीं उठाया तो बुरा मान जाएंगे

पुतिन ने क्यों किया था बर्खास्त?

कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते सप्ताह यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूसी हवाई अड्डों पर फैली अराजकता के बाद स्टारोवॉयट को बर्खास्त किया गया था। वहीं रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुयाबिक कुर्स्क क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े संभावित आपराधिक मामलों की वजह से पुतिन ने स्टारोवॉयट का पद छीना था। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस तरह की अटकलों को खारिज किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।