russia ukraine war donald trump putin phone call ceasefire want to continue war वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं.. ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना; सख्त प्रतिबंधों के दिए संकेत, International Hindi News - Hindustan
More

वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं.. ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना; सख्त प्रतिबंधों के दिए संकेत

Russia Ukraine war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष पुतिन की आलोचना करते हुए कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध को खत्म नहीं करना चाहते। वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं। यह अच्छा नहीं है।

Sat, 5 July 2025 07:57 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं.. ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना; सख्त प्रतिबंधों के दिए संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बातचीत का सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला है। दोनों ही देशों की तरफ से इस बात चीत पर अपनी-अपनी राय रखी गई है। ट्रंप ने पुतिन की आलोचना करते यूक्रेन युद्ध पर अपनी हालिया बातचीत पर निराशा जाहिर की। ट्रंप ने स्थिति को बहुत ज्यादा खराब बताते हुए कहा कि वह (पुतिन) लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं।

एयर फोर्स वन में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "वह आगे बढ़ना चाहता है.. वह बस लोगों को मारना जारी रखना चाहते हैं.. यह अच्छा नहीं है।"

आपको बता दें राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बातचीत में रूस की तरफ से यह स्पष्ट रूप से कह दिया गया था कि किसी भी तरह का शांति समझौता उसकी शर्तों पर होगा। क्रेमलिन की तरफ से भी युद्ध रोकने से स्पष्ट इनकार कर दिया गया था। एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यूक्रेन में लक्ष्य हासिल हो जाने तक रूस अपना अभियान जारी रखेगा। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच हुई 1 घंटे से भी ज्यादा लंबी बातचीत के बाद क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप की युद्धविराम की अपील को अस्वीकार कर दिया है।

रूस पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका?

पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि मॉस्को के ऊपर और भी ज्यादा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जब बात कर रहे थे तो इस बारे में भी समझ बनी हुई थी। पुतिन को यह अंदेशा था कि यह फैसला भी हो सकता है।

पुतिन ने अपनी बातचीत के फेल होने के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत की थी। अपनी इस बातचीत को ट्रंप ने बहुत ज्यादा रणनीतिक बताया। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने एयर डिफेंस सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।