Russia Ukraine war Russia warns US as Trump plans to send more weapons to Ukraine और भड़क जाएगी जंग की आग… ट्रंप के किस फैसले से भड़क गया रूस? दे दी बड़ी चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

और भड़क जाएगी जंग की आग… ट्रंप के किस फैसले से भड़क गया रूस? दे दी बड़ी चेतावनी

रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन सालों से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान से रूस फिर भड़क उठा है। रूस ने कहा है कि यह फैसला अमेरिका के शांति के प्रयासों के अनुरूप नहीं है।

Tue, 8 July 2025 07:20 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
और भड़क जाएगी जंग की आग… ट्रंप के किस फैसले से भड़क गया रूस? दे दी बड़ी चेतावनी

रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों जारी जंग में सीजफायर अब भी कोसों दूर नजर आ रहा है। युद्धविराम करवाने का वादा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस मोर्चे पर अब तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। इस बीच उनके एक फैसले ने रूस को आगबबूला कर दिया है। दरअसल मंगलवार को ट्रंप ने यूक्रेन को अधिक हथियार और उपकरण देने की घोषणा की है। इस पर रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस फैसले से युद्ध की आग और भड़केगी।

क्रेमलिन ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन को और हथियार भेजने से यह जंग और खींचेगी। बयान में यह भी कहा गया कि यह कदम अमेरिका के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप नहीं है। इससे ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए और हथियार भेजने होंगे।

क्रेमलिन की ओर से आए बयान में क्या?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक ब्रीफिंग में कहा, “यह स्पष्ट है कि ये कार्रवाई शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप नहीं है।” इस दौरान रूसी प्रवक्ता ने यूरोपीय देशों को भी लपेटे में लिया। रूस ने यूक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति के लिए यूरोपीय देशों की आलोचना की है।

पुतिन से खुश नहीं ट्रंप

पिछले सप्ताह अमेरिका ने यूक्रेन को दिए जाने वाले कुछ हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाई थी। अब ट्रंप ने खुद यूक्रेन को और हथियार भेजने की बात कही है। ट्रेनों ने वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें और हथियार भेजने होंगे। खास कर रक्षा उपकरण।” ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन पर बेहद बुरे तरीके से हमले हो रहे हैं। ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से खुश नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी नहीं थमेगी यूक्रेन जंग! ट्रंप ने छठी बार मिलाया था पुतिन को फोन, मिला झटका
ये भी पढ़ें:वह लोगों को मारना जारी रखना चाहते.. बातचीत के बाद ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना
ये भी पढ़ें:पुतिन को समझाते रह गए ट्रंप, रूस ने यूक्रेन पर दाग दिए सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल

रूस का एक और क्षेत्र पर कब्जा

इससे पहले रूस ने ट्रंप को झटका देते हुए यह कहा था कि वह यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को पूरा किए बिना नहीं रुकेगा। पुतिन ने ट्रंप के साथ फोन कॉल पर यह बातें कही थीं, जिससे ट्रंप भी भड़के हुए हैं। इस बीच रूस ने सोमवार को यूक्रेन के एक और क्षेत्र पर कब्जा करने का दावा किया है। रूस ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में अपने पहले गांव पर कब्जा कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।