Pakistans Foreign Minister Ishaq Dar falls amid US Iran mediation talks in Islamabad युद्ध खत्म करने के लिए जुटे थे बड़े-बड़े नेता, सबके सामने गिर पड़े पाक विदेश मंत्री; VIDEO, International Hindi News - Hindustan
More

युद्ध खत्म करने के लिए जुटे थे बड़े-बड़े नेता, सबके सामने गिर पड़े पाक विदेश मंत्री; VIDEO

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह वीडियो सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो उस सम्मेलन से सामने आया है जहां रविवार को इस्लामाबाद में सऊदी, तुर्की और मिस्र जैसे देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।

Mon, 30 March 2026 08:20 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध खत्म करने के लिए जुटे थे बड़े-बड़े नेता, सबके सामने गिर पड़े पाक विदेश मंत्री; VIDEO

पाकिस्तान कुछ बड़ा करने की कोशिश करे, और पूरी दुनिया के सामने उसकी खिल्ली ना उड़े, ऐसा शायद संभव नहीं। अब बीते कुछ दिनों से ईरान पाकिस्तान को चौधरी बनने की पड़ी है और वह पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर रविवार को इस्लामाबाद में बड़े-बड़े नेता भी जुटे थे। हालांकि इस बीच पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का बैलेंस बिगड़ गया और सबके सामने बुरी तरह गिर पड़े।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना विदेश मंत्रालय के दफ्तर में हुई। इशाक डार तब इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती से मिल रहे थे। चलते-चलते अचानक वह लड़खड़ा गए। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें सहारा दिया और उठाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक में 322 रुपये हो गई पेट्रोल की कीमत, शहबाज शरीफ जनता से करने लगे मिन्नतें

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अधिकारियों ने बाद में बताया कि डार को कोई चोट नहीं आई है और बैठक बिना किसी रुकावट के तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रही। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है और लोग इस वीडियो को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

बैठक में क्या हुई चर्चा?

इससे पहले पाकिस्तान में रविवार को एक अहम चार-पक्षीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा हुई है ताकि तनाव कम करने का रास्ता खोजा जा सके। एक अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र में व्यापक शांति के विकल्पों पर मंथन किया। यह शिखर सम्मेलन अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता में देरी के बीच हुई है। हालांकि बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में हुई मुस्लिम देशों की वार्ता, तेल संकट के बीच होर्मुज पर क्या प्लान

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के अनुसार, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्री शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच चुके थे, जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद रविवार को पहुंचे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि दौरे पर आए विदेश मंत्री 'क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों सहित कई मुद्दों पर गहन चर्चा' करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान युद्ध में 'बिचौलिया' बनने पर गदगद पाकिस्तान, बोला- चीन भी है साथ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।