Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Suicide Attack near Madarsa several dead फिर दहला पाकिस्तान; आत्मघाती हमलावर ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, 16 की मौत, International Hindi News - Hindustan
More

फिर दहला पाकिस्तान; आत्मघाती हमलावर ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, 16 की मौत

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और दूसरे हथियारबंद समूहों ने खैबर पख्तूनख्वा में सिक्योरिटी फोर्स पर हमले तेज कर दिए हैं। सुसाइड बॉम्बिंग और कोऑर्डिनेटेड हमलों में रोजाना लोगों की जानें जा रही हैं।

Tue, 17 Feb 2026 11:45 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
फिर दहला पाकिस्तान; आत्मघाती हमलावर ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, 16 की मौत

पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर दहल उठा है। यहां सोमवार को हुए एक फिदायीन हमले में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मरने वालों में 9 पाकिस्तानी सुरक्षा बल के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका एक मदरसे के पास हुआ है। यह जानकारी भी सामने आई है कि यह हमला बाजौर जिले के मामोंड तहसील के मलंगी इलाके में एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट को टारगेट करके किया गया।

बता दें कि पाकिस्तान का यह प्रांत हाल के महीनों में लगातार जल रहा है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल और टीटीपी जैसे समूहों में रोजाना हिंसक टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा हमले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि एक सुसाइड बॉम्बर ने मलंगी चेकपॉइंट पर तैनात सिक्योरिटी फोर्स में एक्सप्लोसिव से भरी गाड़ी घुसा दी। पाकिस्तान के सिक्योरिटी फोर्स के नौ सदस्य मौके पर ही मारे गए। वहीं धमाके की वजह से पास के एक मकान की छत गिर गई, जिससे एक बच्चे की भी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खैबर पख्तूनख्वा की विधानसभा में आसिम मुनीर के नाम पर बवाल, सेना को मिली एक नसीहत

घटना के बाद भी हिंसक झड़पों की खबरें आई हैं जिसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। डर है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि बन्नू शहर में एक और हमले में, मिरयान पुलिस स्टेशन के पास एक रिक्शे में रखा बम फट गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। घटना में 17 अन्य घायल भी हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद पर बमबारी, पाक सेना पर ड्रोन हमले का गंभीर आरोप

जुमे की नमाज के दौरान धमाका

इससे पहले पाकिस्तान की राजधानी में भी बड़ा धमाका हुआ था। इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक आत्मघाती धमाके में कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप (IS) ने ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमाके से दहल उठा पाकिस्तान का इस्लामाबाद, अब तक 31 की मौत; 169 घायल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।