ईरान युद्ध ने पाकिस्तान का निकाला दिवाला, पेट्रोल 300 रुपए लीटर; तेल के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन
पाकिस्तान में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे पहले कीमत बढ़ने की घोषणा से पहले कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गईं। लोग सस्ता तेल लेने के लिए अपनी गाड़ियों का टैंक भरवाने पहुंच गए।

Pakistan Energy Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से पाकिस्तान का दिवाला निकल गया है। तेल की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही थी और अब पाकिस्तानियों पर एक और कहर टूट पड़ा है। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को आदेश दिया कि लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन फ्यूल पर लेवी बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दी जाए।
तेल की कीमतों में हर लीटर पर करीब 200 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक प्रेस रिलीज में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय (PMO) ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन फ्यूल से जुड़े फैसलों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। PM शहबाज ने फैसला किया कि जो लेवी पहले 100 रुपये प्रति लीटर थी, उसे बढ़ाकर 200 रुपये प्रति लीटर और कर दिया जाए।
9 अरब रुपये की बचत करने की उम्मीद
बयान में कहा गया, "अब सबसे महंगी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन फ्यूल पर 300 रुपये प्रति लीटर की लेवी लागू होगी।" इसमें आगे कहा गया, “इस फ़ैसले से सरकार को हर महीने 9 अरब रुपये की बचत होगी और प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार, इस पैसे का इस्तेमाल लोगों को राहत देने के लिए किया जाएगा।”
इससे पहले कीमत बढ़ने की घोषणा से पहले कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गईं। लोग सस्ता तेल लेने के लिए अपनी गाड़ियों का टैंक भरवाने पहुंच गए। हालांकि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन तक कटे
बता दें कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान में इस महीने की शुरुआत में भी तेल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। 6 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थीं। वहीं यहां के मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की गई है। इसके अलावा सरकारी गाड़ियों के लिए फ्यूल भत्ते में 50 फीसदी की कटौती और हफ्ते में चार दिन काम करने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। पब्लिक सेक्टर के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन