Pakistan Crying on America Allegations naming India Nuclear and missile program पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, अमेरिका के आरोपों पर लगा रोने; भारत का लेने लगा नाम, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, अमेरिका के आरोपों पर लगा रोने; भारत का लेने लगा नाम

पाकिस्तान हर सिचुएशन में भारत विरोध का रास्ता ढूंढ ही लेता है। अब ताजा मामला अमेरिका के आरोपों पर है। असल में अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड ने पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को अमेरिका के लिए खतरा बताया है।

Sat, 21 March 2026 05:18 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, अमेरिका के आरोपों पर लगा रोने; भारत का लेने लगा नाम

पाकिस्तान हर सिचुएशन में भारत विरोध का रास्ता ढूंढ ही लेता है। अब ताजा मामला अमेरिका के आरोपों पर है। असल में अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड ने पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को अमेरिका के लिए खतरा बताया है। अब पाकिस्तान ने इसको लेकर भारत का नाम लिया है। इस्लामाबाद ने जोर दिया कि उसका परमाणु कार्यक्रम अपने पड़ोसी और परमाणु-संपन्न भारत पर केंद्रित है। इसके अलावा उसने दिल्ली पहुंचे इजरायली दूत की बातों का भी खंडन किया है। इजरायली दूत ने पाकिस्तान को एक ‘रोग देश’ बताया था।

भारत को लेकर क्या कहा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ताहिर हुसैन अंदराबी ने अपने देश का बचाव किया। उन्होंने अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ गाबार्ड के बयान पर विरोध जताया। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान के परमाणु हथियार पूरी तरह से रक्षात्मक हैं। इनका उद्देश्य देश की संप्रभुता की रक्षा करना और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता स्थापित करना है। ताहिर हुसैन ने आगे कहाकि पाकिस्तान का मिसाइल कार्यक्रम भारत से खतरों से निपटने के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहाकि भारतीय मिसाइलों का लक्ष्य 12,000 किलोमीटर से अधिक है, जो पड़ोसी देशों के साथ-साथ अन्य के लिए भी चिंता की बात है।

गाबार्ड ने क्या कहा था
इससे पहले अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गाबार्ड ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए एक बड़ा संभावित खतरा बताया था। सीनेट में खुफिया समिति के समक्ष 2026 वार्षिक खतरा मूल्यांकन (एनुअल थ्रेट असेसमेंट) रिपोर्ट पेश करते हुए, गबार्ड ने रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान के साथ पाकिस्तान को भी उन देशों के रूप में शामिल किया, जो तेजी से परिष्कृत मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहे हैं और अमेरिका के लिए संभावित बड़े खतरे हो सकते हैं। उन्होंने कहाकि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान परमाणु और पारंपरिक पेलोड के साथ कई नवीन, उन्नत या पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों पर शोध और विकास कर रहे हैं। इन मिसाइलों की पहुंच हमारे अपने देश तक हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरानी जाहज डूबने के बाद भारत को बदनाम करने में जुटा था पाक, खुल गई पोल-पट्टी
ये भी पढ़ें:ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर इजरायल-US का बड़ा हमला, रेडिएशन का कितना खतरा
ये भी पढ़ें:अमेरिका से लड़ाई, फिर UAE पर मिसाइल क्यों बरसाई? ईरान का प्लान कर देगा हैरान

34 पेज की रिपोर्ट
गाबार्ड ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल विकास में संभावित रूप से आईसीबीएम (इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) शामिल हो सकते हैं जो हमारी मातृभूमि पर हमला करने की क्षमता रखते हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने 34 पृष्ठों की रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान उन्नत मिसाइल तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे दक्षिण एशिया से परे क्षेत्रों को निशाना बनाने की उसकी क्षमता का विस्तार हो रहा है। मूल्यांकन में चेतावनी दी गयी है कि यदि वर्तमान रुझान जारी रहे, तो पाकिस्तान अंततः अमेरिका तक पहुँचने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।