Pakistan further extends airspace ban on Indian airlines till May 24 India response एयरस्पेस पर पाकिस्तान ने फिर कर दी नापाक हरकत, भारत ने क्या उठाया कदम, International Hindi News - Hindustan
More

एयरस्पेस पर पाकिस्तान ने फिर कर दी नापाक हरकत, भारत ने क्या उठाया कदम

पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। 24 अप्रैल 2025 के बाद से ही पाकिस्तान ने यह फैसला लागू कर रखा है। वहीं, भारत ने भी करारा जवाब देते हुए अपनी एयरस्पेस को भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया है।

Tue, 21 April 2026 03:04 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
एयरस्पेस पर पाकिस्तान ने फिर कर दी नापाक हरकत, भारत ने क्या उठाया कदम

पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। 24 अप्रैल 2025 के बाद से ही पाकिस्तान ने यह फैसला लागू कर रखा है। वहीं, भारत ने भी करारा जवाब देते हुए अपनी एयरस्पेस को भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया है। बताया जाता है कि पाकिस्तान के इस फैसले से भारतीय एयरलाइंस को काफी नुकसान हो रहा है। पाकिस्तानी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने एयरमेन (एनओटीएएम) को इस संबंध में नोटिस जारी की है। इस नोटिस में कहा गया है कि सभी भारतीय कॉमर्शियल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट 24 मई, 2026 तक पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। यह नोटिस 24 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले आई है। इससे पहले, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के पुलवामा हमले के दौरान भी एयरस्पेस बंद हुई थी।

पहलगाम हमले के बाद से ही
पाकिस्तान ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडियन एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया था। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था और पारदर्शी जांच की मांग उठाई थी। हालांकि पाकिस्तान के प्रतिबंध के चलते कॉमर्शियल इंडियन एयरलाइंस को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। यह एयरलाइंस भारत के अलग-अलग शहरों से खासतौर पर खाड़ी देशों तक सामान पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल करती रही हैं।

भारत ने भी दिया करारा जवाब
इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके बाद पड़ोसी देशों के आपसी एयरस्पेस की बंदी, 13वें महीने में पहुंच गई है। हालांकि विदेशी एयरलाइनों को अभी भी दोनों एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति है। इन सबके बीच पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते हालात और खराब हैं। 28 फरवरी इस युद्ध के चलते क्षेत्र में एयरस्पेस को लेकर पाबंदियां काफी ज्यादा हैं। इसके चलते एयरलाइंस को काफी परेशानी हो रही है। अगर पाकिस्तान के ऊपर से उड़ने की अनुमति होती तो एयर इंडिया और इंडिगो, कॉकासस, यूरोप और अन्य जगहों तक पहुंच पातीं। लेकिन अब ईरान युद्ध और पाकिस्तानी एयरस्पेस की बंदी के चलते उन्हें इन जगहों तक पहुंचे के लिए लंबा रास्ता चुनना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US से ट्रंप भरेंगे उड़ान, बात करने जाएंगे पाकिस्तान; वेंस से नहीं संभला ईरान!
ये भी पढ़ें:जेडी वेंस को पाकिस्तान भेज दिया, थोड़ी ही देर में अपने दावे से मुकर गए ट्रंप
ये भी पढ़ें:सऊदी अरब ने रोक दी पाकिस्तान की बड़ी डील, बेचने वाला था अरबों डॉलर के हथियार

कितनी उड़ानों पर असर
पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के चलते करीब 800 साप्ताहिक उड़ानें, जिनमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं, प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई चुनौतियां पैदा हुई हैं। जैसे, उड़ानों के समय में इजाफा, जो दूरी और डेस्टिनेशन के आधार पर 15 मिनट से कई घंटों तक बढ़ सकता है। इसके अलावा ईंधन की अधिक खपत और क्रू से संबंधित समस्याएं भी आई हैं। कुछ मामलों में, फ्लाइट्स को विदेश में ईंधन भरने के लिए रुकना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।