Donald Trump may attend Iran peace talks in pakistan in person or virtually Ceasefire to end soon US से ट्रंप ही भरेंगे उड़ान, बात करने जा सकते हैं पाकिस्तान; वेंस से नहीं संभल रहा ईरान!, International Hindi News - Hindustan
More

US से ट्रंप ही भरेंगे उड़ान, बात करने जा सकते हैं पाकिस्तान; वेंस से नहीं संभल रहा ईरान!

शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। चर्चा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को बातचीत के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। हालांकि ईरान की तरफ से कुछ भी पक्का नहीं है।

Tue, 21 April 2026 02:13 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
US से ट्रंप ही भरेंगे उड़ान, बात करने जा सकते हैं पाकिस्तान; वेंस से नहीं संभल रहा ईरान!

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर अब खत्म होने को है। इससे पहले दोनों देशों के शांति वार्ता अटक गई है और पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौते पर संकट के बादल गहरा गए हैं। हां-ना के बीच अब रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि ट्रंप इस समझौते के लिए खुद पाकिस्तान जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप इसमें वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स को एक पाकिस्तानी सूत्र ने मंगलवार को नाम न बताने की शर्त पर बताया, "चीजें आगे बढ़ रही हैं और कल के लिए बातचीत तय है। अगर कोई समझौता होने की स्थिति बनती है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान आ सकते हैं या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने दी बम गिराने की धमकी, ईरान ने दिया ऐसा रिप्लाई; पाक में वार्ता पर संकट

वेंस को लेकर अटकलें

इससे पहले पाकिस्तान में होने वाली इस वार्ता को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को बातचीत के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। यह भी कहा गया कि वेंस पाक के लिए निकल गए हैं। हालांकि वाइट हाउस ने तुरंत बाद एक बयान जारी कर कहा कि वेंस अमेरिका में ही हैं जिसके बाद कई तरह अटकलें शुरू हो गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेढ़े हाथ-लड़खड़ाते कदम, क्या ईरान युद्ध के बीच खराब हो रही ट्रंप की तबीयत

वहीं शुरूआत में जहां ईरान ने दूसरे दौर की बातचीत से साफ मना कर दिया, वहीं अब रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि ईरान ने क्षेत्रीय मध्यस्थों को संकेत दिया है कि वह भी एक प्रतिनिधिमंडल भेज सकता है। ईरान के एक अधिकारी ने कहा है कि वे इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि युद्धविराम 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है।

बना हुआ है तनाव

इसी बीच तनाव अब भी बना हुआ है। ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी और ईरानी जहाज ‘तूस्का’ को जब्त किए जाने को युद्धविराम का उल्लंघन बताया है और कहा है कि इस हालत में बातचीत संभव नहीं है। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमले का तुरंत और सख्त जवाब दिया जाएगा। वहीं पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने कहा कि कोई भी मजबूत देश दबाव में आकर बातचीत नहीं करता। अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी ने भी ईरान को भड़का दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान को मिसाइल केमिकल सप्लाई कर रहा था चीन? नए दावे से मचा हड़कंप

ट्रंप ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' की दिलाई याद

इस बीच ट्रंप ने ईरान को मिडनाइट हैमर की याद दिलाई है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों से न्यूक्लियर मटेरियल निकालना आसान नहीं होगा। ट्रंप ने दावा किया कि 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों को 'पूरी तरह नष्ट' कर दिया गया और वहां मौजूद समृद्ध यूरेनियम को निकालना आसान नहीं होगा। बता दें कि यह ऑपरेशन 22 जून 2025 को किया गया था, जिसमें US ने ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान को निशाना बनाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।