Pakistan puts billion dollar deal to supply weapons to Sudan on hold after Saudi Arabia Objection सऊदी अरब ने रोक दी पाकिस्तान की बड़ी डील, अफ्रीकी देश को बेचने वाला था 1.5 अरब डॉलर के हथियार, International Hindi News - Hindustan
More

सऊदी अरब ने रोक दी पाकिस्तान की बड़ी डील, अफ्रीकी देश को बेचने वाला था 1.5 अरब डॉलर के हथियार

रिपोर्ट के मुताबिक इस डील को सऊदी अरब की मध्यस्थता से ही तैयार किया गया था और यह अंतिम चरण में थी। हालांकि तब फंडिंग की जानकारी सामने नहीं आई थी। अब सऊदी अरब ने पाक को पीछे हटने को कहा है।

Tue, 21 April 2026 07:09 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
सऊदी अरब ने रोक दी पाकिस्तान की बड़ी डील, अफ्रीकी देश को बेचने वाला था 1.5 अरब डॉलर के हथियार

दूसरों के फंड और आदेशों पर अपने देश को चलाने वाले पाकिस्तान का एक बड़ा हथियार समझौता सऊदी अरब के इशारे पर रुक गया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के दबाव में आकर पाकिस्तान ने सूडान को हथियार और लड़ाकू विमान बेचने की करीब 1.5 अरब डॉलर की डील फिलहाल रोक दी है। दरअसल इसका कनेक्शन सऊदी अरब और UAE के बीच बढ़ती तनातनी से है।

रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सऊदी ने पाकिस्तान से ना सिर्फ इस समझौते को खत्म करने को कहा, बल्कि इसके लिए सूडान को वित्तीय मदद देने से भी इनकार कर दिया। पाकिस्तान के कुछ सुरक्षा और कूटनीतिक सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पहले अंतिम चरण में थी और इसे सऊदी अरब की मध्यस्थता से ही तैयार किया गया था। हालांकि जब डील होने की खबर सामने आई थी तब फंडिंग की जानकारी सामने नहीं आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK ने ईरान संग कर दिया खेल, सऊदी भेज दिए फाइटर जेट्स; मिडिल ईस्ट में हड़कंप

सऊदी ने बदली रणनीति

सूत्रों के अनुसार, बीते मार्च में रियाद में सूडान की सेना और सऊदी अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक के बाद सऊदी अरब ने इस डील के लिए फंडिंग रोकी है। इसके अलावा, लीबिया की नेशनल आर्मी के साथ प्रस्तावित 4 अरब डॉलर की एक और डील भी अब खतरे में है, क्योंकि सऊदी अरब अपनी रणनीति पर दोबारा विचार कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सऊदी के बाद पाक की मदद करेगा भारत का करीबी देश, करोड़ों रुपये देने का किया ऐलान

एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, “सऊदी अरब ने साफ संकेत दिया कि पाकिस्तान को यह डील खत्म कर देनी चाहिए, क्योंकि उसने इसकी फंडिंग से हाथ खींच लिया है।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ पश्चिमी देशों ने सऊदी अरब को अफ्रीका में चल रहे संघर्षों से दूर रहने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध में सऊदी अरब खेल रहा बड़ा गेम? ट्रंप से क्यों जंग जारी रखने की मनुहार

UAE के साथ चल रही तनातनी

बता दें कि सूडान में पिछले करीब तीन साल से सेना और अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ के बीच संघर्ष चल रहा है, जिससे क्षेत्र में बड़ा मानवीय संकट पैदा हो गया है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सूडान में अलग-अलग पक्षों का समर्थन करते हैं। जहां सऊदी अरब सूडान की सेना के साथ है, वहीं यूएई पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेस को मदद देने के आरोप लगते रहे हैं, हालांकि वह इन आरोपों से इनकार करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।