One way or other we will soon Get Hormuz Strait Open says Donald Trump Amid war with Iran कुछ भी करके खुलवा लेंगे होर्मुज, अमेरिका संग कई देश भेजेंगे युद्धपोत; ट्रंप का बड़ा ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

कुछ भी करके खुलवा लेंगे होर्मुज, अमेरिका संग कई देश भेजेंगे युद्धपोत; ट्रंप का बड़ा ऐलान

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तो खुलेगा, चाहे ऐसा या वैसे। ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए अन्य देश भी अमेरिका का सहयोग करेंगे और अपने जंगी जहाज भेजेंगे।

Sat, 14 March 2026 08:21 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
कुछ भी करके खुलवा लेंगे होर्मुज, अमेरिका संग कई देश भेजेंगे युद्धपोत; ट्रंप का बड़ा ऐलान

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तो खुलेगा, चाहे ऐसा या वैसे। ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए अन्य देश भी अमेरिका का सहयोग करेंगे और अपने जंगी जहाज भेजेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि हमें उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश भी इस इलाके में अपनी जहाजें भेजेंगे। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट खतरा नहीं रह जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहाकि अमेरिका तटरेखा से बाहर जमकर बमबारी करेगा। इसके अलावा पानी से बाहर वह ईरानी नौकाओं और जहाजों को भी निशाना बनाता रहेगा।

टैंकर विमानों पर क्या कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहाकि सऊदी अरब के एक बेस पर हमले में टारगेट बनाए गए पांच टैंकर विमानों में से चार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि पांच में से चार को लगभग कोई नुकसान नहीं हुआ। यह सभी फिर से काम करने लगे हैं। एक को थोड़ा अधिक नुकसान हुआ, लेकिन वह भी जल्द ऐक्शन में होगा।

तेल ठिकानों पर हमले
इससे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को शुक्रवार को नष्ट कर दिया। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन में हस्तक्षेप करना जारी रखता है तो उसके तेल ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। ट्रंप ने कहाकि अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। खार्ग द्वीप पर ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग की मार, मां गंभीर बीमार; दुबई में फंसा इंडियन कपल लगा रहा है गुहार
ये भी पढ़ें:ड्रोन हमलों पर फायर जरदारी, पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच इस ब्रिक्स देश का US को झटका, अमेरिकी अधिकारी का वीजा रद्द
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध से PoK में गहराया संकट, पेट्रोल-डीजल 55 रुपये महंगा; स्कूलों पर ताले

ईरान ने क्या कहा
इस बीच ईरानी सशस्त्र बलों के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि अमेरिका अब विश्व शक्ति नहीं रहा है। उसने कहाकि पश्चिम एशिया क्षेत्र में उसका दखल खत्म किया जाना चाहिए। ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेजे गए एक संदेश में उनसे ईरान और ईरानी जनता पर भरोसा करने का आह्वान किया। उन्होंने अमेरिका और इजरायल का सामना करने के लिए आपसी एकता, मित्रता और एकजुटता बनाए रखने की भी अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।