ड्रोन हमलों पर फायर जरदारी, पाकिस्तानी राष्ट्रपति की अफगानिस्तान को चेतावनी; बोले-सीमा पार कर दी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को पड़ोसी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को चेतावनी दी है। इस बयान में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहाकि पाकिस्तान के नागरिक इलाकों पर ड्रोन हमले करके अफगानिस्तान ने सीमा पार कर दी है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को पड़ोसी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को चेतावनी दी है। इस बयान में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहाकि पाकिस्तान के नागरिक इलाकों पर ड्रोन हमले करके अफगानिस्तान ने सीमा पार कर दी है। साथ ही यह भी कहाकि काबुल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जारदारी का बयान दोनों पड़ोसियों के बीच अब तक की सबसे घातक झड़पों के बाद आया है। पिछले महीने के अंत में भड़की इन झड़पों का फिलहाल कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि चीन और तुर्की बीच-बचाव की पूरी कोशिश कर चुके हैं।
क्या बोला पाकिस्तान
पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना ने दो ड्रोन को शुक्रवार को इंटरसेप्ट कर लिया। लेकिन इसके मलबे से क्वेटा में दो बच्चे घायल हो गए। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। शुक्रवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि उसने देश की राजधानी काबुल समेत कई अन्य हिस्सों पर हवाई हमले किए हैं। उसने बताया कि इन हमलों में छह नागरिक मारे गए, वहीं 15 अन्य घायल हो गए। कुछ ही घंटों के बाद काबुल ने यह भी दावा किया उसकी वायु सेना ने इस्लामाबाद के करीब और उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
इस बात से इनकार
हालांकि पाकिस्तान ने आम लोगों को निशाना बनाने से इनकार किया। उसने कहाकि उसके हमले पाकिस्तानी तालिबान आतंकियों और उसके समर्थन वाले नेटवर्क्स पर हैं। इस्लामाबाद ने इसे एक खुला युद्ध बताया है। एक तरफ अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से मध्य पूर्व अस्थिर है। वहीं, अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को और चिंता में डाल दिया है। अफगान सरकार के प्रवक्ता का यह भी कहना है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने निजी एयरलाइन काम एयर को निशाना बनाया है। उन्होंने कहाकि यह कंपनी नागरिक विमानों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमान को ईंधन की आपूर्ति करती है।
कब से चल रहा युद्ध
फरवरी के आखिर से ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अफगानिस्तान ने कहा था कि उसने सीमा पर पाकिस्तानी हमलों के जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर हमले किए थे। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि उसके अभियानों में सीमा पर मौजूद पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) और उनके समर्थक नेटवर्क को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तानी तालिबान और उनके समर्थक नेटवर्क को अफगानिस्तान ने कभी औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन