North Korea is eyeing America amid the Iran war missiles were fired in front of Kim Jong Un ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को आंख दिखा रहा उत्तर कोरिया, किम जोंग उन के सामने दागी गईं मिसाइलें, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को आंख दिखा रहा उत्तर कोरिया, किम जोंग उन के सामने दागी गईं मिसाइलें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन  और उनकी बेटी  ने मल्टी रॉकेट टेस्ट का परीक्षण देखा। माना जा रहा है कि यह परीक्षण अमेरिका को आंख दिखाने के लिए किया गया है। इस मौके पर किम जोंग उन की बेटी भी मौजूद थी।

Sun, 15 March 2026 09:21 AMAnkit Ojha एपी
share
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को आंख दिखा रहा उत्तर कोरिया, किम जोंग उन के सामने दागी गईं  मिसाइलें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ मल्टी रॉकेट टेस्ट का निरीक्षण किया। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। इसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के जारी सैन्य प्रशिक्षण के संभावित जवाब के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का जवाब देने की हाल में धमकी दी थी। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 'फ्रीडम शील्ड' सैन्य अभ्यास जारी है। दोनों देश के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को उत्तर कोरिया अपने ऊपर आक्रमण की तैयारी बताता रहा है।

सरकारी 'कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी' (केसीएनए) ने बताया कि किम ने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास 12 अति-सटीक 600 मिमी कैलिबर के रॉकेट प्रक्षेपकों के परीक्षण को देखा। दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को जानकारी दी थी कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर की ओर लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-साउथ कोरिया ड्रिल के बीच किम का पावर शो, 5000 टन के जंगी जहाज से दागी मिसाइल

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन प्रक्षेपणों को ऐसा उकसावे वाला कदम बताया जो उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधि पर रोक लगाने संबंधी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-इजरायल मिलकर भी नहीं तोड़ पा रहे ईरान का मनोबल, कहां फंसे हैं ट्रंप?

केसीएनए ने किम के हवाले से कहा कि यह अभ्यास 420 किलोमीटर (260 मील) की मारक क्षमता के भीतर आने वाले दुश्मनों को ''बेचैन'' कर देगा और उन्हें हमारे ''सामरिक परमाणु हथियार की विनाशकारी शक्ति अच्छे से समझ'' आ जाएगी।

किम जोंग उन के साथ बेटी भी थी मौजूद

उनका इशारा संभवतः दक्षिण कोरिया और दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों की ओर था। केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा, ''अगर इस हथियार का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसकी मारक क्षमता के दायरे में आने वाला प्रतिद्वंद्वी का सैन्य बुनियादी ढांचा किसी भी तरह बच नहीं सकता।'' केसीएनए की तस्वीरों में किम और उनकी बेटी विशाल जैतूनी-हरे रंग के प्रक्षेपण ट्रकों के पास चलते हुए और उनसे दागे जा रहे हथियारों को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसा बताया जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ की आयु लगभग 13 साल है और वह 2022 के अंत से ही सैन्य परेड और हथियार प्रक्षेपण सहित कई प्रमुख कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आती रही हैं। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी नामित करने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों किम जोंग उन ने अमेरिका को सीधी धमकी भी दी थी। उसने कहा था कि दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर अगर अमेरिका कोई भी कार्रवाई करता है तो जवाब बहुत विनाशक होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।