Kim Jong Un power show amid US South Korea drill missile fired from 5000 ton warship अमेरिका-साउथ कोरिया ड्रिल के बीच किम जोंग उन का पावर शो, 5000 टन के जंगी जहाज से दागी मिसाइल, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका-साउथ कोरिया ड्रिल के बीच किम जोंग उन का पावर शो, 5000 टन के जंगी जहाज से दागी मिसाइल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के नए युद्धपोत से किए गए क्रूज मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया।

Wed, 11 March 2026 04:48 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका-साउथ कोरिया ड्रिल के बीच किम जोंग उन का पावर शो, 5000 टन के जंगी जहाज से दागी मिसाइल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के नए युद्धपोत से किए गए क्रूज मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया। सरकारी मीडिया के अनुसार यह परीक्षण उस समय किया गया, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने 11 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया है। उत्तर कोरिया इस अभ्यास का लगातार विरोध करता रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइलों का प्रक्षेपण नए 5000 टन वर्ग के ‘चोए ह्योन’ विध्वंसक युद्धपोत से नाम्पो तट के पास किया गया, जहां जहाज का प्रदर्शन परीक्षण चल रहा था। समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, मिसाइलें करीब दो घंटे 50 मिनट तक तय मार्ग पर उड़ती रहीं और कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के पास पीले सागर के ऊपर से गुजरते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों को भेद दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'यह उत्तर कोरिया नहीं, भारत है'; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग उन ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक गुप्त स्थान से वीडियो लिंक के जरिए इस परीक्षण को देखा। मिसाइलें निर्धारित उड़ान मार्ग से गुजरते हुए सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों तक पहुंचीं। किम जोंग उन ने कहा कि देश की युद्ध प्रतिरोध क्षमता के विभिन्न घटकों को तेज गति से एक अत्याधुनिक परिचालन प्रणाली में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति अब बहुआयामी संचालन के नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार किम ने परीक्षण पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे रणनीतिक हथियारों की राष्ट्रीय एकीकृत नियंत्रण प्रणाली की विश्वसनीयता साबित हुई है। उन्होंने युद्धपोत पर लगे नौसैनिक स्वचालित तोपों की क्षमता की जांच करने और नौसेना को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए। बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह भी इसी युद्धपोत से इसी तरह का क्रूज मिसाइल परीक्षण किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस ने US टेक कंपनी पर कसा शिकंजा, उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की चर्चा, टॉप-5

इस बीच किम जोंग उन की बहन और वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग ने चेतावनी दी कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया के प्रति उनकी 'अत्यधिक शत्रुता' को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी युद्ध प्रतिरोध क्षमता से दुश्मनों को जवाब देगा।

गौरतलब है कि सोमवार से शुरू हुआ 11 दिवसीय फ्रीडम शील्ड अभ्यास मुख्य रूप से कंप्यूटर-सिमुलेटेड कमांड पोस्ट प्रशिक्षण है, जिसके साथ फील्ड ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उत्तर कोरिया अक्सर ऐसे सैन्य अभ्यासों के जवाब में अपने हथियार परीक्षण करता रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।