Nepal government revokes social media ban after Gen-Z protests turn violent; 19 dead भारी खून-खराबा, प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया, International Hindi News - Hindustan
More

भारी खून-खराबा, प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया

युवाओं के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद नेपाल सरकार ने तीन दिन पहले लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को सोमवार की देर रात वापस ले लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने इसका ऐलान किया। अब वहां सोशल मीडिया बहाल हो गए हैं।

Tue, 9 Sep 2025 05:33 AMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, काठमांडू
share
भारी खून-खराबा, प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया

पड़ोसी देश नेपाल में हजारों युवाओं के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद सोमवार की देर रात आखिरकार सरकार ने सोशल मीडिया साइटों पर से प्रतिबंध हटा लिया। इन प्रतिबंधों के खिलाफ नेपाल में हुए प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने कैबिनेट की एक आपात बैठक के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है।

गुरुंग ने कहा कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को काठमांडू के मध्य में संसद के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने वाले 'जेन जी' समूह की मांगों के अनुसार सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दिया है। तीन दिन पहले, नेपाल सरकार ने फेसबुक और 'एक्स' समेत 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, क्योंकि वे पंजीकरण नहीं करा पाई थीं।

'जेन जी' समूह से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध

सोशल मीडिया पर से बैन हटाने का आदेश देने के बाद मंत्री ने विरोध कर रहे 'जेन जी' समूह से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें, आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पीएम ओली के घर तक पहुंची आग

सोशल मीडिया साइट सोमवार रात से बहाल

इस बीच, फेसबुक, 'एक्स' और व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया साइट सोमवार रात से फिर से चालू हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को विरोध प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले दागे। जब इतने पर भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर बैन, फिर कैसे जुटा लिए इतने लोग; नेपाल प्रोटेस्ट की इनसाइड स्टोरी

झड़पों में 19 की मौत, 300 से ज़्यादा घायल

पीटीआई के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में 19 लोग मारे गए और 300 से ज़्यादा घायल हुए हैं। इन झड़पों और विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह की अशांति फैलने से रोकने के लिए घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहा है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।