NATO faces crisis new security avenues must be explored Spain responds to Trump statement NATO पर संकट के संकेत; ट्रंप के बयान पर बोला स्पेन- सुरक्षा के नए रास्ते तलाशने होंगे, International Hindi News - Hindustan
More

NATO पर संकट के संकेत; ट्रंप के बयान पर बोला स्पेन- सुरक्षा के नए रास्ते तलाशने होंगे

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने मंगलवार को कहा कि नाटो सहयोगियों के बारे में अमेरिका की हालिया शिकायतों और गठबंधन छोड़ने की धमकियों के कारण यूरोपीय राष्ट्र अब स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ने को विवश हो रहे हैं।

Tue, 7 April 2026 05:18 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
NATO पर संकट के संकेत; ट्रंप के बयान पर बोला स्पेन- सुरक्षा के नए रास्ते तलाशने होंगे

मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो गठबंधन को लेकर कई बार विवादित बयान दिए हैं, जिससे गठबंधन में संकट गहराता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्पेन का कहना है कि अमेरिका की इन टिप्पणियों और धमकियों ने यूरोपीय देशों को अपनी सुरक्षा के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है।

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने मंगलवार को कहा कि नाटो सहयोगियों के बारे में अमेरिका की हालिया शिकायतों और गठबंधन छोड़ने की धमकियों के कारण यूरोपीय राष्ट्र अब स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए जोर देकर कहा कि नाटो यूरोप और अमेरिका दोनों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी गठबंधन रहा है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन का नया रुख यूरोपियनों को अपनी संप्रभुता और रक्षा मामलों में बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन में ना चढ़ें, जान को खतरा; इजरायल ने ईरानियों के लिए जारी कर दिया अलर्ट

इस दौरान अल्बेरेस ने याद दिलाया कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद नाटो के सहयोगी वाशिंगटन के साथ पूरी एकजुटता से खड़े थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह ट्रंप पर निर्भर करता है, लेकिन हमें अपने नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। उन्होंने यूरोपीय संघ को अखिल यूरोपीय सेना बनाने, रक्षा उद्योगों को एकीकृत करने, साथ ही डिजिटल सिंगल मार्केट और पूंजी बाजार संघ स्थापित करने की सलाह दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पावर प्लांट को घेरकर खड़े हो जाएं, ट्रंप की 8 बजे वाली धमकी के बीच ईरान की अपील

बता दें कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों की शुरुआत के बाद जब यूरोपीय देशों ने हार्मुज स्ट्रेट को वैश्विक जहाजरानी के लिए खोलने के लिए अपनी नौसेनाएं भेजने से इनकार कर दिया, तब ट्रंप ने नाटो से हटने पर विचार करने की घोषणा की थी, जिससे गठबंधन गंभीर संकट में फंस गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज में टोल वसूलने का अधिकार हमारा, ट्रंप ने किया ईरान पर जीत का दावा

गौरतलब है कि स्पेन की वामपंथी सरकार ईरान युद्ध की मुखर आलोचकों में शामिल रही है। उसने इसे अवैध और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और दक्षिणी स्पेन में संयुक्त रूप से संचालित सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल युद्ध से संबंधित अभियानों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अल्बेरेस ने स्पष्ट किया कि स्पेनिश ठिकानों का उपयोग केवल संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप ही किया जा सकता है। इसके जवाब में ट्रंप ने स्पेन के खिलाफ व्यापार शुल्क लगाने और व्यापार संबंध तोड़ने की धमकी दे दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।