चांद की ओर जा रहे आर्टेमिस II का टॉइलट हो गया चोक, बताई गई यह वजह; जानें क्या है लैटेस्ट अपडेट
आर्टेमिस 2 के फ्लाइट डायरेक्टर जुड फ्रीलिंग ने बताया कि अंतरिक्षयान का टॉइलट चोक हो गया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है बर्फ जमने की वजह से ऐसा हुआ हो। आर्टेमिस 2 चांद की आधे से ज्यादा दूरी तय कर चुका है।

अमेरिका पर कदम रखने के 50 साल बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आर्टेमिस II (मानवयुक्त अभियान) को चंद्रमा की ओर लॉन्च किया है। यह अंतरिक्षयान चंद्रमा की आधी से ज्यादा दूरी भी तय कर चुका है। इसी बीच यान में सवार अंतरिक्षयात्रियों को एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा। Artemis II के फ़्लाइट डायरेक्टर, जुड फ्रीलिंग ने बताया, आर्टेमिस II का टॉइलट चोक हो गया है। ऐसे में अंतरिक्षयात्रियों को इमर्जेंसी यूरिन डिवाइस इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
कैसे चोक हो गया टॉइलेट
फ्रीलिंग ने बताया कि रात के समय टॉइलट से जुड़े वेस्टवॉटर टैंक को खाली करने की कोशिश की गई लेकिन किसी बाधा की वजह से यह खाली नहीं हो पाया। संभव है कि इसमें बर्फ जमनी की वजह से इसे खाली नहीं किया जा सका। इसके बाद क्रू को मुड़ने वाली यूरिन डिवाइस इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उड़ान के पहले दिन भी इसी का इस्तेमाल करना पड़ा था।
आर्टेमिस-2 बना रहा है रिकॉर्ड
आर्टेमिस-2 मानव द्वारा दूरी का रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है, जो पृथ्वी से 400,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद चंद्रमा के पीछे यू-टर्न लेकर बिना रुके या चंद्र कक्षा में प्रवेश किए बिना घर की ओर लौटेगा। यह रिकॉर्ड वर्तमान में अपोलो 13 के नाम है। कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस मिशन में देश की भूमिका का जश्न मनाया और क्यूबेक से अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन से बात की, जो चंद्र मिशन पर हैं। हैनसेन चंद्रमा पर जाने वाले पहले गैर-अमेरिकी नागरिक हैं।
कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की अध्यक्ष लिसा कैंपबेल ने कहा, "आज वह कनाडा के लिए इतिहास रच रहे हैं। जैसे-जैसे हम उन्हें अज्ञात क्षेत्र में यह साहसिक कदम उठाते हुए देखते हैं, उनकी यह यात्रा हमें याद दिलाती रहे कि कनाडा का भविष्य उन लोगों द्वारा लिखा जाता है जो और अधिक हासिल करने का साहस रखते हैं।" लाइव टेलीविज़न प्रसारण में, हैनसेन ने कहा कि उन्होंने नासा के ओरियन कैप्सूल से पहले ही "असाधारण" दृश्य देखे हैं।
हैनसेन, रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच 1972 में अपोलो 17 के तीन सदस्यीय दल के बाद दुनिया के पहले चंद्र अंतरिक्ष यात्री हैं। कोच और ग्लोवर क्रमशः चंद्रमा पर जाने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं। बता दें कि आर्टेमिस-2 के अंतरिक्षयात्री पृथ्वी की शानदार तस्वीरें और वीडियो भी भेज रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन