Mojtaba Khamenei blunt response to Trump threat says Assassinations will not disrupt Iran हम मर मिटेंगे लेकिन...मोजतबा की ट्रंप को दो-टूक, कहा-कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे, International Hindi News - Hindustan
More

हम मर मिटेंगे लेकिन...मोजतबा की ट्रंप को दो-टूक, कहा-कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे

ईरान पर हमले तेज करने की बात कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति को मोजतबा खामेनेई ने दो-टूक सुना दिया है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने जो कहा है, साफ शब्दों में उसका मतलब यह है कि हम मर मिटेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं।

Mon, 6 April 2026 11:16 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
हम मर मिटेंगे लेकिन...मोजतबा की ट्रंप को दो-टूक, कहा-कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे

ईरान पर हमले तेज करने की बात कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति को मोजतबा खामेनेई ने दो-टूक सुना दिया है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने जो कहा है, साफ शब्दों में उसका मतलब यह है कि हम मर मिटेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। मोजतबा ने कहाकि टारगेट किलिंग और हमलों से हमारे देश की सेना कमजोर नहीं पड़ने वाली है। टेलीग्राम पर लिखी पोस्ट में उन्होंने कहाकि हत्याओं और अपराधों से ईरान के सैन्य बल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

इजरायल ने क्या कहा
मोजतबा का बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल ने कहाकि उसने असगर बाकरी को मार डाला है। बाकरी ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड की कुर्द फोर्स का लीडर था। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज रात हमने रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रभाग के प्रमुख माजिद खादेमी को खत्म कर दिया। वह ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक था, जिसने अपने पूर्ववर्ती के खात्मे के बाद हाल ही में यह जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि श्री बाकरी को भी मार दिया गया है जो दुनिया भर में यहूदियों और इजरायलियों के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था।

ईरान के खिलाफ संकल्प
इजरायल ने ईरान समेत अपने तमाम दुश्मनों को चेतावनी देते हुए लिखा कि जो कोई भी हमारे नागरिकों की हत्या की साजिश रचेगा, जो कोई भी इजरायल के खिलाफ आतंक का संचालन करेगा। ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने का संकल्प जताते हुए कहाकि हम पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। हम उस हर शख्स तक पहुंचेंगे, जो हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। हम सभी मोर्चों पर पूरी शक्ति के साथ तब तक डटे रहेंगे, जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और युद्ध के सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लिए जाते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रैली में केंद्रीय मंत्री ने नहीं लिया नाम, मंच छोड़कर चली गईं भाजपा उम्मीदवार
ये भी पढ़ें:CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों के स्पीकर ने ठुकराया प्रस्ताव
ये भी पढ़ें:ट्रंप के अल्टीमेटम से पहले ईरान पर बड़ा हमला, निशाने पर गैस फील्ड-एयरपोर्ट

ईरान को लग चुके हैं बड़े झटके
28 फरवरी से चल रहे इस संघर्ष में ईरान को पहले भी कई बड़े झटके लग चुके हैं। इजरायल-अमेरिकी संयुक्त हमले में पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी, ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह, पूर्व सुरक्षा प्रमुख और सैन्य सलाहकार अली शमखानी मारे गये थे। इसके बाद 17 मार्च को एक हमले में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी की मौत हो गई थी। 18 मार्च को ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मृत्यु हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।