Ahead of Donald Trump ultimatum Iran South Pars gas field hit ट्रंप के अल्टीमेटम से पहले ईरान पर बड़ा हमला, निशाने पर साउथ पार्स गैस क्षेत्र-एयरपोर्ट, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप के अल्टीमेटम से पहले ईरान पर बड़ा हमला, निशाने पर साउथ पार्स गैस क्षेत्र-एयरपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वॉर्निंग से पहले ईरान में बड़ा हमला हुआ है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में ईरान के साउथ पार्स नैचुरल गैस फील्ड में ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Mon, 6 April 2026 08:58 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
ट्रंप के अल्टीमेटम से पहले ईरान पर बड़ा हमला, निशाने पर साउथ पार्स गैस क्षेत्र-एयरपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वॉर्निंग से पहले ईरान में बड़ा हमला हुआ है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में ईरान के साउथ पार्स नैचुरल गैस फील्ड में ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी और मिजान न्यूज एजेंसी, दोनों ने इस हमले की रिपोर्ट दी है। इन रिपोर्ट्स में अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराया गया। हालांकि किसी भी देश ने तुरंत ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत के असलुयेह में गैस क्षेत्र पर किसी हमले का दावा नहीं किया। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और पुलों पर संभावित हमले हो सकते हैं। वहीं, इजरायल ने ईरान के तीन एयरपोर्ट्स पर भी हमला बोला है।

इजरायल के रक्षा मंत्री क्या बोले
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को ईरान के असलुयेह में दक्षिण पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र को निशाना बनाकर हमला करने की पुष्टि की। काट्ज की यह टिप्पणी ईरान के इस दावे के बाद आई कि दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर हमले किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों के स्पीकर ने ठुकराया प्रस्ताव
ये भी पढ़ें:चौधरी बन रहे पाक को डबल झटका, 45 दिनों वाला सीजफायर प्लान US-ईरान ने ठुकराया?
ये भी पढ़ें:‘मिशन इंपॉसिबल’ की भारी कीमत, ईरान से पायलट निकालने में अमेरिका ने लुटाया खजाना

काट्ज ने कहाकि इजरायल ने असलुयेह में स्थित ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर जबरदस्त हमला किया, जो एक प्रमुख लक्ष्य है, जिसका देश के कुल पेट्रोकेमिकल उत्पादन में लगभग 50 फीसदी का योगदान है। इजरायल के मार्च में दक्षिण पार्स में स्थित सुविधाओं पर हमला करने के बाद ईरान ने पश्चिम एशिया के तेल और प्राकृतिक गैस स्थलों को तेजी से निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

क्या है साउथ पार्स गैस फील्ड
साउथ पार्स गैस फील्ड खाड़ी के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार है। ईरान और कतर दोनों इसे साझा करते हैं। ईरान की तरफ इसको साउथ पार्स और कतर की तरफ नॉर्थ फील्ड या नॉर्थ डोम कहा जाता है। ईरान घरेलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र पर निर्भर करता है। वहीं, कतर इसका उपयोग वैश्विक एलएनजी निर्यात के लिए करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।