Middle East conflict Big Breaking Russia president Putin promised unwavering support to Iran new supreme leader ईरान के साथ खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- हमारा समर्थन अटूट... मोजतबा को बधाई, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के साथ खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- हमारा समर्थन अटूट... मोजतबा को बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष के बीच ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता बनने पर बधाई भी दी और तेहरान को अटूट समर्थन देने की बात दोहराई।

Mon, 9 March 2026 04:30 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, मॉस्को
share
ईरान के साथ खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- हमारा समर्थन अटूट... मोजतबा को बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष के बीच ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता बनने पर बधाई भी दी और तेहरान को 'अटूट समर्थन' देने की बात दोहराई। पुतिन ने कहा कि रूस अपने ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है और कठिन परिस्थितियों में भी ईरान के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे।

पुतिन ने कहा कि ऐसे समय में, जब ईरान सशस्त्र हमलों का सामना कर रहा है, इस पद पर नेतृत्व करना साहस और समर्पण की बड़ी परीक्षा होगी। इससे पहले पुतिन ने शुक्रवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों, राजनीतिक और सैन्य नेताओं तथा कई नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

यूक्रेन संकट के लिए पश्चिम को ठहराया जिम्मेदार

इसी बीच पुतिन ने यूक्रेन संकट को भड़काने के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया। सरकारी टीवी कार्यक्रम 'मॉस्को, क्रेमलिन, पुतिन' को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन से ही यह संघर्ष शुरू हुआ। पुतिन के अनुसार, संकट की शुरुआत यूक्रेन में तख्तापलट के समर्थन, फिर क्रीमिया की घटनाओं और उसके बाद दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में हुए संघर्ष से हुई। उन्होंने कहा कि इसमें रूस की भूमिका नहीं थी, बल्कि यह पश्चिमी देशों की नीतियों का परिणाम है।

शांति वार्ता पर अनिश्चितता

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में प्रस्तावित शांति वार्ता का अगला दौर अनिश्चित बना हुआ है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के नेतृत्व पर यूरोपीय देशों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि यह स्थिति ऐसी है, जहां एक छोटे समूह को संतुष्ट करने के लिए बड़े समूह को कदम उठाने पड़ते हैं।

महिला दिवस पर रूसी महिलाओं को दी बधाई

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रूसी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके सुख, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने प्रियजनों के साथ खुशहाल जीवन बिताएं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना कितना सोना है? ईरान युद्ध के बीच भारत-UK की साझा GDP से भी हुआ 5 गुणा
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध अच्छा निवेश, चीन को झटका; ट्रंप के करीबी सहयोगी ने बताया पूरा प्लान
ये भी पढ़ें:ईरान के ‘शाहेद’ ने मचाई खलबली, US-इजरायल परेशान; भारत के पास भी है ऐसा ड्रोन?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।