Jeff Bezos Blue Origin New Glenn rocket explodes Florida test ahead Amazon satellite launch ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट टेस्ट के दौरान धमाका, जेफ बेजोस को तगड़ा झटका, International Hindi News - Hindustan
More

ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट टेस्ट के दौरान धमाका, जेफ बेजोस को तगड़ा झटका

यह हॉट-फायर टेस्ट था, जिसमें रॉकेट को लॉन्च पैड पर बांधकर उसके इंजनों को फायर किया जाता है। रॉकेट 98 मीटर ऊंचा था और टेस्ट के दौरान इसके नीचे से धुआं निकलने के कुछ ही देर बाद पूरा रॉकेट आग की लपटों में घिर गया। 

Sat, 30 May 2026 12:38 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट टेस्ट के दौरान धमाका, जेफ बेजोस को तगड़ा झटका

जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में फ्लोरिडा के स्पेस फोर्स स्टेशन में इंजन टेस्ट के दौरान धमाका हो गया। यह हॉट-फायर टेस्ट था, जिसमें रॉकेट को लॉन्च पैड पर बांधकर उसके इंजनों को फायर किया जाता है। रॉकेट 98 मीटर ऊंचा था और टेस्ट के दौरान इसके नीचे से धुआं निकलने के कुछ ही देर बाद पूरा रॉकेट आग की लपटों में घिर गया और भयंकर धमाके के साथ फट गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में घर हिल गए और आसमान नारंगी रंग से भर गया। गनीमत रही कि किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है 'अराश-ए-कमानगीर? जिसका इस्तेमाल कर ईरान ने US ड्रोन कर दिया जमींदोज

ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेजोस ने घटना के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही कठिन दिन था। उन्होंने लिखा, 'रूट कॉज जानने में अभी समय लगेगा, लेकिन हम पहले से ही इसकी जांच कर रहे हैं। जो भी टूटा है, उसे फिर से बनाएंगे और उड़ान भरने के लिए वापस लौटेंगे। यह प्रयास इसके लायक है।' ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट स्पेसएक्स के स्टारशिप का मुकाबला करने के लिए बनाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन अपने न्यूक्लियर मिसाइल कंटेनरों के पास बना रहा लॉन्च पैड, क्या है मकसद

ब्लू ओरिजिन के लिए बड़ा झटका

हाल ही में कंपनी को नासा से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जिसके बाद यह विस्फोट कंपनी के लिए बड़ा झटका है। यह घटना स्पेस इंडस्ट्री की चुनौतियों को फिर से सामने रखती है। एलन मस्क ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो देखते हुए लिखा, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण। रॉकेट बनाना कठिन है।' मस्क स्वयं स्पेसएक्स के साथ कई रॉकेट फेलियर का सामना कर चुके हैं, इसलिए उनकी यह टिप्पणी सहानुभूति और अनुभव दोनों को दर्शाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इशाक डार ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात, क्या बोले मार्को रुबियो

एलन मस्क की स्पेसएक्स हाल ही में स्टारशिप के सफल टेस्ट उड़ान भर चुकी है, जो इस घटना के समय पर और भी प्रासंगिक हो जाता है। ब्लू ओरिजिन अब जांच पूरी कर फिर से र्निर्माण की तैयारी में जुट गई है। स्पेस उद्योग में ऐसे हादसे आम हैं, लेकिन इससे सीखकर कंपनियां आगे बढ़ती हैं। जेफ बेजोस और एलन मस्क दोनों ही मानव को दूसरे ग्रह पर बसाने के सपने देखते हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि रॉकेट विज्ञान कितना जटिल और जोखिम भरा है, फिर भी इसमें निवेश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।