JD Vance will leave Washington on Tuesday for talks with Iran in Pakistan know Tehran ready for talks हां-ना के बीच इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं जेडी वेंस, ईरान भी शांति वार्ता के लिए हो गया तैयार?, International Hindi News - Hindustan
More

हां-ना के बीच इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं जेडी वेंस, ईरान भी शांति वार्ता के लिए हो गया तैयार?

Iran US Talk: अमेरिका और ईरान के बीच तीखे बयानबाजी के माहौल के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर सोमवार को अनिश्चितता छाई रही। इस बीच खबर आई है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को वॉशिंगटन से पाकिस्तान रवाना होंगे, जहां वे ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता के नए दौर में शामिल होंगे।

Mon, 20 April 2026 09:56 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
हां-ना के बीच इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं जेडी वेंस, ईरान भी शांति वार्ता के लिए हो गया तैयार?

अमेरिका और ईरान के बीच तीखे बयानबाजी के माहौल के बीच बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर सोमवार को अनिश्चितता छाई रही। इस बीच खबर आई है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को वॉशिंगटन से पाकिस्तान रवाना होंगे, जहां वे ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता के नए दौर में शामिल होंगे। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी में बताया कि वेंस पाकिस्तान पहुंचकर वार्ता में हिस्सा लेंगे। वाइट हाउस ने सीएनएन को बताया कि यात्रा के समय को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

इधर, ईरानी सूत्रों ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान में अमेरिका के साथ शांति वार्ता में शामिल होने पर ईरान गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, ईरान की भागीदारी तभी संभव है जब इस्लामाबाद अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए ब्लॉकेड को हटाने में सफल हो जाए। इससे पहले एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा था कि तेहरान अपनी भागीदारी पर सकारात्मक समीक्षा कर रहा है, लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की हेकड़ी हुई गुम? शांति के लिए अब खुद भी ईरानी नेताओं से मिलने को तैयार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके देश ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ वार्ता के अगले दौर में भाग लेगा या नहीं। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन बढ़ते तनाव के बीच 'आवश्यक उपाय' करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:...तो फिर होगी ईरान पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार? अब नेतन्याहू ने भी दिखाए तेवर

वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरानी झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना ही सार्थक संवाद का आधार है। राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अमेरिकी सरकार के आचरण पर गहरा ऐतिहासिक अविश्वास जताते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के निरर्थक और विरोधाभासी संकेत एक कड़वा संदेश देते हैं। वे ईरान को आत्मसमर्पण कराना चाहते हैं, लेकिन ईरानी कभी नहीं झुकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन ने पहली बार होर्मुज पर खोला मुंह, अमेरिका और ईरान को खूब सुनाया, क्या कहा?

बता दें कि पाकिस्तान इन वार्ताओं में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पिछले दौर की बातचीत बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हुई थी। नई वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, हार्मुज की सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना है। दूसरी ओर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की और अपेक्षित दूसरे दौर की वार्ता के लिए सुरक्षा तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।