Big Breaking After White House Netanyahu also showed attitude something big happen against Iran ...तो फिर होगी ईरान पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार? वाइट हाउस के बाद अब नेतन्याहू ने भी दिखाए तेवर, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

...तो फिर होगी ईरान पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार? वाइट हाउस के बाद अब नेतन्याहू ने भी दिखाए तेवर

Iran war Breaking:  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ईरान के खिलाफ इजराइल का सैन्य अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले अमेरिकी प्रशासन के आधिकारिक अकाउंट द वाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट किया था।

Mon, 20 April 2026 08:40 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
...तो फिर होगी ईरान पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार? वाइट हाउस के बाद अब नेतन्याहू ने भी दिखाए तेवर

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ईरान के खिलाफ इजराइल का सैन्य अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले अमेरिकी प्रशासन के आधिकारिक अकाउंट ‘द वाइट हाउस’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट किया था। इसमें ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया गया कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा और जीत हासिल करने तक अमेरिका दम नहीं लेगा। दोनों देशों की ओर से बैक टू बैक आए बयान से साफ हो गया है कि एक बार फिर मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है। यूं कहें तो अगर इस्लामाबाद वार्ता फेल होता है तो एक ईरान संग एक बार फिर युद्ध शुरू हो सकता है।

अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ इजराइल का सैन्य अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी और काम बाकी है। इससे पहले 11 अप्रैल को जारी एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में कहा कि अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अभी और काम करना है। लेकिन यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान उन्होंने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं और मिसाइल उत्पादन क्षमता को बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इजरायल को इन दोनों खतरों को अपने सिर से हटाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के मंसूबों पर आखिरी घड़ी में ईरान ने ही फेर दिया पानी; अटक गई US संग वार्ता?

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने मिसाइल उत्पादन और परमाणु कार्यक्रम को जमीन के बहुत अंदर छिपाने की कोशिश की थी, ताकि यहां तक कि अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमान भी पहुंच न पाएं। उन्होंने कहा कि इजरायल चुपचाप खड़े नहीं रह सकता था। उन्होंने यह भी बताया था कि ईरान के पास अभी भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है, जिसे या तो कूटनीतिक तरीके से या बल प्रयोग से हटाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-इजरायल बना रहे 'सरप्राइज अटैक' का प्लान, ईरान का बड़ा दावा

ईजरायली पीएम की चेतावनी के बीच खबर है कि अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान के साथ कई संभावित स्थितियों के लिए तैयारी कर रहा है। चैनल 12 के अनुसार, अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने पर पहला हमला करने की संभावना भी शामिल है। दूसरी ओर ईरान ने भी दावा किया है तेहरान पर सरप्राइज अटैक हो सकता है। ईरान की ओर से यह दावा खुफिया रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

वाइट हाउस का सोशल मीडिया संकेत

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति प्रशासन के आधिकारिक अकाउंट ‘द वाइट हाउस’ ने एक्स पर एक पोस्ट में इशारों-इशारों में ईरान पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। पोस्ट में कहा गया था कि कोई बहाना नहीं चलेगा। बस जीत हासिल करेंगे। वाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ 'LOCKED IN MODE: ACTIVATED' और 'It’s Monday. No excuses. Just wins' जैसे संदेश भी पोस्ट किए हैं।

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद

दूसरी ओर, मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच नई दौर की वार्ता होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच पिछले दौर की बातचीत बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हुई थी, लेकिन बातचीत का दरवाजा अभी भी खुला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।