Israel slams Pakistan over Pakistani Defence Minister Khwaja Asif remarks on lebanon बर्दाश्त नहीं करेंगे, ख्वाजा आसिफ ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया इजरायल; पाकिस्तान को चेताया, International Hindi News - Hindustan
More

बर्दाश्त नहीं करेंगे, ख्वाजा आसिफ ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया इजरायल; पाकिस्तान को चेताया

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक चेतावनी जारी की है। इस बयान में इजरायल ने साफ साफ कह दिया है कि इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Fri, 10 April 2026 07:08 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
बर्दाश्त नहीं करेंगे, ख्वाजा आसिफ ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया इजरायल; पाकिस्तान को चेताया

ईरान और अमेरिका के बीच बिचौलिया बनने की कोशिश में पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। एक तरफ जहां लेबनान पर इजरायल के भीषण हमलों के बाद सीजफायर टूटने का खतरा मंडराने लगा है, वहीं दूसरी तरफ अब इजरायल ने पाकिस्तान को जोरदार फटकार लगाई है। इसकी वजह है पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान। इजरायल ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में होने वाली US-ईरान शांति वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ के बयान पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए साफ साफ कह दिया कि इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में लेबनान पर हुए हमलों को लेकर इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को बुरा, मानवता के लिए अभिशाप और कैंसर जैसा बताया। आसिफ ने कहा, “जब इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, तब लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है। इजरायल द्वारा निर्दोष नागरिकों को मारा जा रहा है; पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।" उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी जमीन पर इस 'कैंसर जैसे' देश को बनाया, वे नरक में जलें।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बात करने पाकिस्तान आ रहे हैं अमेरिका और ईरान, पर टेंशन में मेजबान; इजरायल पर नजर

इजरायल भड़का

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इजरायल के विनाश के लिए उनकी अपील घोर आपत्तिजनक है। इजरायली पीएमओ ने कहा, “यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, खासकर उस डिग से तो बिल्कुल नहीं, जो शांति के लिए एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां भी जरूरी होगा, हमले करते रहेंगे, लेबनान में हमले के बादनेतन्याहू की चेतावनी

वहीं इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी आसिफ की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें यहूदी-विरोधी बताया और कहा कि शांति वार्ता में मध्यस्थता करने का दावा करने वाले देश के लिए ऐसी टिप्पणियां अनुचित हैं। सार ने कहा कि इजरायल को कैंसर जैसा बताना, असल में असल में उसके खुद की बर्बादी का कारण बन सकता है। सार ने आगे कहा कि इजरायल उन समूहों से अपनी रक्षा करना जारी रखेगा, जो उसे तबाह करने की धमकी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेबनान में 200 से ज्यादा लोगों को मारने के बाद इजरायल बोला- बातचीत करने को तैयार

बातचीत के लिए इजरायल- नेतन्याहू

इस बीच इजरायली मीडिया ने बेंजामिन नेतन्याहू के बयान का हवाला देते हुए बताया कि इजरायल लेबनान के साथ जितनी जल्दी हो सके सीधी शांति वार्ता शुरू करेगा। बता दें कि बीते दो दिनों में इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर बड़ा हमला किया है। इजरायली हमले में लगभग 300 लोगों के मारे जाने की खबर भी है। वहीं लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इन हमलों ने बातचीत को बेमानी बना दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।