खामेनेई, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख; इजरायल ने ईरान के दर्जनों बड़े अधिकारी मारे, देखें लिस्ट
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं। नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया।

अमेरिका और इजरायल के अटैक में ईरान में कई बड़े नामों के मारे जाने के संकेत हैं। इनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम भी शामिल है। हालांकि, खामेनेई के मारे जाने की अब पुष्टि भी हो चुकी है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब ईरानी मीडिया ने भी मौत की पुष्टि कर दी है।
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं। नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, 'इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है।' सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
मारे गए बड़े चेहरों की लिस्ट
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की तरफ से दर्जनों अधिकारियों का खात्मा किए जाने की खबर है। इनमें अली लारीजानी का नाम शामिल है, जो पिछले कुछ हफ्तों से देश चलाने के लिए खामेनेई के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि हमलों में लारीजानी की भी मौत हो गई है। उनके अलावा खामेनेई के एक दशक से ज्यादा पुराने सुरक्षा सहयोगी अली शामखानी की मौत भी हो चुकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद IRGC की खतरनाक कुद्स फोर्स की कमान संभालने वाले इस्माइल कानी की मौत की खबरें हैं। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि ईरान के सेना प्रमुख अब्दुलरहीम मौसावी की भी मौत हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह, ईरान के दो शीर्ष परमाणु अधिकारी की भी मौत हुई है।
जमकर बहा खून
ईरान के सरकारी टीवी ने 'रेड क्रिसेंट' के हवाले से बताया कि इजराइल और अमेरिका के हमलों में ईरान में 200 से अधिक लोग मारे गए। अमेरिकी सेना ने कहा कि 'सैकड़ों ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों' में अब तक कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ और मामूली नुकसान हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से किसी समझौते तक पहुंचने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। अमेरिका ने ईरान को हमेशा के लिए मुफ्त परमाणु ईंधन देने की पेशकश की थी। इसके बावजूद ईरान खुद यूरेनियम संवर्धन करने की क्षमता रखने पर अड़ा रहा, जिसे अमेरिका परमाणु हथियार बनाने की कोशिश मानता है। इसके अलावा ईरान ने तेहरान द्वारा समर्थित उग्रवादी समूहों के मुद्दे पर बातचीत से इनकार कर दिया। ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर बात करने से भी मना कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन