Israel Iran war looms US President Donald Trump to exit G7 Summit early पूरे तेहरान में बमबारी, G7 मीटिंग बीच में छोड़कर निकले डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

पूरे तेहरान में बमबारी, G7 मीटिंग बीच में छोड़कर निकले डोनाल्ड ट्रंप

वाइट हाउस ने पुष्टि की है कि मिडिल ईस्ट के दो बड़े देशों में तनाव चरम पर पहुंचने की वजह से ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन से तुरंत लौट रहे हैं। इससे पहले ट्रंप में पूरे तेहरान को खाली करने को कहा है जिससे खलबली मच गई है।

Tue, 17 June 2025 09:03 AMJagriti Kumari एएनआई, कनानास्किस, कनाडा
share
पूरे तेहरान में बमबारी, G7 मीटिंग बीच में छोड़कर निकले डोनाल्ड ट्रंप

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यह दौरा बीच में ही छोड़ कर वापस लौट रहे हैं। वाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है कि मंगलवार रात ट्रंप वॉशिंगटन लौट जाएंगे। इस घोषणा के बाद ही पूरे तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरानी मीडिया ने बताया कि मंगलवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की सूचना मिली है। इसके साथ ही नतांज़ में ईरानी परमाणु केंद्र के पास एयर डिफेंस सिस्टम को भी सक्रिय कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक वापस लौटते ही ट्रंप इस जंग को लेकर अहम बैठक कर सकते हैं। ट्रंप ने अपनी टीम के सदस्यों को जल्द से जल्द ईरान के अधिकारियों के साथ बैठक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएनएन न्यूज चैनल ने सूत्र का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़ कर वापस लौटने का फैसला किया और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।

इससे पहले वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कनाडा के कनानास्किस में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में ट्रंप के दौरे पर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 में हिस्सा लिया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ एक प्रमुख व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। बहुत कुछ हासिल हुआ, लेकिन मिडिल ईस्ट में जो कुछ चल रहा है, उसकी वजह से राष्ट्रपति आज रात वापस लौट जाएंगे।" इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका पहुंचना ही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी
ये भी पढ़ें:बेहद खतरनाक मोड़ पर इजरायल और ईरान की जंग, ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा
ये भी पढ़ें:खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से हड़कंप; और भड़केगी जंग?

युद्ध के मुहाने पर इजरायल-ईरान

इजरायल और ईरान के बीच हालिया तनाव तब शुरू हुआ जब बीते शुक्रवार इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हमले करने शुरू किए। इजरायल ने कहा कि ईरान परमाणु बम बनाने की बेहद करीब पहुंच चुका है जो इजरायल के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इस जंग में 200 से ज्यादा ईरानियों और 10 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिनों से जारी इस जंग के खत्म होने के आसार फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी तेहरान को बड़े हमलों की धमकी दी है। वहीं ईरान ने इजरायल को दिन में रात बना देने की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।