Iraq Kataib Hezbollah warns America against intervening in Israel Iran conflict zone इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी

इजरायल और ईरान के बीच तनाव का मुख्य कारण तेहरान का परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव है। इजरायल का मानना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, जो उसके लिए खतरा है। यहां पर अमेरिका की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

Sun, 15 June 2025 08:03 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी

ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूह कताइब हिजबुल्लाह ने अमेरिका को खुली धमकी दी है। इसने रविवार को कहा कि अगर यूएस इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में दखल देता है, तो वो अमेरिकी सैनिकों पर फिर से हमले शुरू कर देगा। समूह के महासचिव अबू हुसैन अल-हमिदावी ने कहा, 'हम क्षेत्र में अमेरिकी सेना की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। यदि अमेरिका युद्ध में दखल देता है, तो हम बिना किसी हिचक के उसके हितों और ठिकानों पर सीधा हमला करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान संघर्ष: तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी
ये भी पढ़ें:नेतन्याहू के बेटे की निकलने वाली थी बारात, ईरान से युद्ध के चलते टालनी पड़ी शादी

कताइब हिजबुल्लाह का गठन साल 2003 में अमेरिका की ओर से इराक पर हमले के बाद हुआ। ईरान के सबसे करीबी इराकी सशस्त्र गुटों में से यह एक है। यह समूह ईरान के क्षेत्रीय प्रॉक्सी बलों का अहम हिस्सा है। इसने इजरायल, इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों के खिलाफ दर्जनों मिसाइल और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पिछले साल की शुरुआत में, इराकी सरकार के प्रयासों के जवाब में गुट ने अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाइयां स्थगित कर दी थीं।

कताइब हिजबुल्लाह गुट के बारे में जानें

कताइब हिजबुल्लाह 'एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस' नामक ईरान समर्थित समूहों के गठबंधन का हिस्सा है, जिसने गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों पर 150 से अधिक हमले किए हैं। इराक वाशिंगटन और तेहरान दोनों का दुर्लभ सहयोगी रहा है। वह अपनी नाजुक स्थिरता को बनाए रखने और वर्षों के संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, कताइब हिजबुल्लाह की ओर से यूएस को दी गई धमकी स्थिति को और गंभीर कर सकती है। यह देखना होगा कि अमेरिका इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।