Benjamin Netanyahu says killing Iran supreme leader Ali Khamenei would end the conflict खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से ईरान में हड़कंप; और भड़केगी जंग?, International Hindi News - Hindustan
More

खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से ईरान में हड़कंप; और भड़केगी जंग?

ईरान और इजरायल में भीषण युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है कि जब तक ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या नहीं कर दी जाती, यह युद्ध समाप्त नहीं होगा।

Tue, 17 June 2025 12:37 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से ईरान में हड़कंप; और भड़केगी जंग?

मध्य पूर्व में चल रहा इजरायल-ईरान संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। दोनों ताकतवर देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े ऐलान ने ईरान से अमेरिका तक हड़कंप मचा दिया है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि जब तक ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या नहीं कर दी जाती, यह जंग खत्म नहीं होगी। नेतन्याहू का यह बयान इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि इजरायल खामेनेई को मारने के लिए योजना बना चुका था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मना करने पर इजरायल ऐन वक्त पर पीछे हटा। अमेरिकी प्रशासन इस युद्ध में राजनीतिक रसूख रखने वाले व्यक्ति को मारने से इजरायल को रोक रहा है, उधर नेतन्याहू जिद पर अड़े हुए हैं।

सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिया जाए, तो यह संघर्ष खत्म हो जाएगा। इस बयान ने पहले से तनावपूर्ण हालात को और खतरनाक बना दिया है।

नेतन्याहू के ऐलान से ईरान में हड़कंप

नेतन्याहू के इस बयान के बाद ईरान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में हड़कंप मच गया है। ईरानी मीडिया और सरकारी सूत्रों ने इसे "सीधा युद्ध का ऐलान" बताया है और चेतावनी दी है कि यदि ईरान के सर्वोच्च नेता को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो उसका जवाब "ऐतिहासिक और विनाशकारी" होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी इजरायल ने कर दी स्ट्राइक
ये भी पढ़ें:कहीं देर न हो जाए.. G-7 में ट्रंप का इजरायल को समर्थन, ईरान को खुली चेतावनी
ये भी पढ़ें:जहां जा रहे PM मोदी, वहां इजरायल को मिला सात का साथ; क्या बैकफुट पर ईरान?

इजरायल की पहली प्लानिंग अमेरिका के कारण नाकाम

नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में यह बात सामने आई कि इजरायल पिछले दिनों खामेनेई को मारने के लिए पूरी योजना बना चुका था। सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के पास खामेनेई को निशाना बनाने का सुनहरा मौका था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस योजना को मंजूरी नहीं दी। अमेरिका ने अब तक युद्ध में सीधे हस्तक्षेप करने से दूरी बनाए रखी है, हालांकि वह इजरायल को मिसाइल डिफेंस में मदद जरूर दे रहा है। लेकिन जब बात खामेनेई को मारने की आई, तो अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल को साफ शब्दों में कहा— "नहीं, अभी नहीं!" इस संदेश ने इजरायल को आक्रामक रणनीति से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका फिलहाल युद्ध को सीमित रखने और क्षेत्रीय विस्फोटक हालात से बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नेतन्याहू के हालिया बयान— "अगर खामेनेई मारा गया, तो ये युद्ध वहीं खत्म हो जाएगा"—से साफ है कि इजरायल अब और रुकने को तैयार नहीं।

इजरायल और ईरान में युद्ध

इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमले, साइबर युद्ध और प्रॉक्सी ग्रुप्स के ज़रिए झड़पें तेज़ हो चुकी हैं। सोमवार को इजरायल ने तेहरान में कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें सरकारी मीडिया स्टूडियो तक शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।