Israel Iran war latest Iran WarTime Chief of Staff Ali Shadmani killed by Israel खामेनेई के करीबी सैन्य कमांडर को इजरायल ने मार डाला, मिली थी वारटाइम चीफ की जिम्मेदारी, International Hindi News - Hindustan
More

खामेनेई के करीबी सैन्य कमांडर को इजरायल ने मार डाला, मिली थी वारटाइम चीफ की जिम्मेदारी

इजरायली सेना ने कहा है कि उसने अली शादमानी को मार गिराया है, जिसे खामेनेई का बेहद करीबी माना जाता था। हालांकि ईरान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालिया जंग शुरू होने के बाद से यह ईरान के लिए एक और बड़ा झटका है।

Tue, 17 June 2025 01:44 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
खामेनेई के करीबी सैन्य कमांडर को इजरायल ने मार डाला, मिली थी वारटाइम चीफ की जिम्मेदारी

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे भीषण संघर्ष के बीच इजरायल ने ईरान को एक और बड़ा झटका दे दिया है। इजरायली रक्षा बलों ने मंगलवार को ईरान के एक और सैन्य कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। अली शादमानी ईरानी सेना का प्रमुख कमांडर था, जिसे खामेनेई का बेहद करीबी माना जाता था। बता दें कि अली शादमानी को हालिया जंग शुरू होने के बाद, महज चार दिन पहले ही वारटाइम चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी मिली थी।

मंगलवार को इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट ने शादमानी के मारे जाने का दावा किया। इजरायल ने एक्स पर लिखा, “5 दिनों में दूसरी बार, IDF ने ईरान के वारटाइम चीफ ऑफ स्टाफ, शीर्ष सैन्य कमांडर को मार गिराया है।” पोस्ट में बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और खामेनेई के सबसे करीबी सलाहकार अली शादमानी को इजरायली वायु सेना ने तेहरान में घुस कर मारा।

इससे पहले इजरायल ने 13 जून को 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' शुरू करने के बाद से ईरान के कई प्रमुख सैन्य लीडरों को मार गिराया है। बीते दिनों इजरायली सेना ने मेजर जनरल घोलम अली राशिद को भी मार गिराया था। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अली शादमानी ने मेजर जनरल घोलम अली राशिद की जगह खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के नए कमांडर के रूप में पदभार संभाला था। इजरायल के दावों पर ईरान ने अभी तक शादमानी की मौत की पुष्टि नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल ने ईरान पर भी चला हमास वाला प्लान, कैसे घर में घुसकर मचा रहा है घमासान
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी
ये भी पढ़ें:खुद से निकल सकते हो तो तेहरान छोड़ दो; भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी

कौन थे अली शादमानी?

इजरायली सेना ने बताया है कि शादमानी ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का सबसे करीबी शख्स था। शादमानी ईरानी सशस्त्र बलों की आपातकालीन कमान के कमांडर के रूप में भी काम कर चुका था। वह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरानी सेना दोनों की कमान संभालता था। इजरायली सेना के मुताबिक शादमानी फिलहाल ईरान के आपातकालीन कमांड सेंटर 'खतम अल-अनबिया', की कमान संभाल रहे थे। इसी जगह पर इजरायल के खिलाफ युद्ध की रणनीतियां तैयार की जाती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।