Israel Iran war latest israel using phone tracking for target killings in Iran इजरायल ने ईरान पर भी चला हमास वाला प्लान, कैसे घर में घुसकर मचा रहा है घमासान, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल ने ईरान पर भी चला हमास वाला प्लान, कैसे घर में घुसकर मचा रहा है घमासान

इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध छिड़ चुका है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इस बीच एक रिपोर्ट में इजरायल के सटीक हमलों को लेकर एक दावा किया गया है।

Tue, 17 June 2025 11:46 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल ने ईरान पर भी चला हमास वाला प्लान, कैसे घर में घुसकर मचा रहा है घमासान

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग के बीच ईरानी मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल मोबाइल फोन ट्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल कर ईरान में लोगों को टारगेट कर रहा है। ईरानी सेना द्वारा संचालित फार्स न्यूज एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि इजरायल इतने सटीक निशाने फोन ट्रैकिंग की मदद से ही साध पा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमास के नेता हानियेह की भी हत्या इसी तकनीक की मदद से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, “इजराइल ईरान में लोगों की हत्या करने के लिए मोबाइल ट्रैकिंग का इस्तेमाल कर रहा है। इससे पहले इजरायल ने इस्माइल हानियेह की हत्या भी इसी तरह से की थी।” बता दें कि इजरायल ने पिछले साल जुलाई में हमास के टॉप नेता हानियेह की हत्या कर दी थी।

फार्स ने बताया कि इजरायल के पास ऐसी तकनीक है जिससे लोगों का मोबाइल फोन बंद होने पर भी सैनिकों को उनकी लोकेशन का पता चल सकता है। रिपोर्ट के बाद तेहरान में सभी अधिकारियों से अपने फोन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान संघर्ष में दखल दिया तो करेंगे हमले, अमेरिका को अब किसने दी धमकी
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट बंद, बरस रहे बम; ईरान में फंसे भारतीय कैसे निकलेंगे, क्या आखिरी रास्ता
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान जंग से दुनियाभर में खलबली; दर्जनों एयरपोर्ट बंद, लाखों लोग प्रभावित

मिडिल ईस्ट में खलबली

गौरतलब है कि इजरायल और ईरान के बीच हालिया तनाव तब शुरू हुआ जब बीते शुक्रवार इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हमले करने शुरू किए। इजरायल ने कहा कि ईरान परमाणु बम बनाने की बेहद करीब पहुंच चुका है जो इजरायल के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इस जंग में 200 से ज्यादा ईरानियों और 20 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिनों से जारी इस जंग के खत्म होने के आसार फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी तेहरान को बड़े हमलों की धमकी दी है। वहीं ईरान ने इजरायल को ‘दिन में रात बना देने’ की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।