मोसाद ने हैक किया ईरान का सरकारी न्यूज चैनल, चलवा दिया बेंजामिन नेतन्याहू का फारसी भाषण
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी टीवी चैनलों का सैटेलाइट ट्रांसमिशन हाईजैक कर लिया गया था, जिसके बाद उस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का एक हिस्सा दिखाया गया। इस पर हमले के वीडियो भी दिखाए।

Iran News in Hindi: ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बीच इजरायल ने ईरान के प्रमुख सरकारी टीवी चैनल को हैक करने का दावा किया है। येरुशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने बीते रविवार को ना सिर्फ तेहरान के न्यूज चैनलों पर मिसाइल हमले किए, बल्कि इसके बाद मोसाद ने तगड़ी प्लानिंग के तहत इस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण भी चला दिए। कथित तौर पर इन भाषणों को पूरे ईरान में ब्रॉडकास्ट किया गया।
इससे पहले इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया कि उसने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के 2 कॉम्प्लेक्स पर इजरायली जेट ने हमला किया, जिसमें यहां मौजूद कई कर्मचारी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इजरायल ने हमलों की तस्वीरें भी जारी की थीं।
इजरायली सेना ने इस हमले पर बयान जारी करते हुए कहा, “इजरायली एयरफोर्स ने तेहरान में ईरानी सरकार के कम्युनिकेशन सेंटर पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया। यहां की सूचनाओं को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स निर्देशित कर रही थीं। पिछले कुछ सालों में ईरानी ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने इजरायल को खत्म करने और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की मांग भी की है।”
ईरानी टीवी पर चले नेतन्याहू और ट्रंप के भाषण
इजरायल ने आगे दावा किया कि IRIB पर हमले के कुछ घंटों बाद ईरानी टेलीविजन चैनलों का सैटेलाइट ट्रांसमिशन हाईजैक कर लिया गया, जिसके बाद उनमें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का एक हिस्सा चलाया गया। एक सूत्र के मुताबिक खामेनेई की मौत की खबर शनिवार दोपहर तक IRIB तक पहुंच गई थी और यहां अगले दिन सुबह-सुबह इसकी घोषणा करने का प्लान बना था। हालांकि इससे पहले ही इजरायली सेना ने धावा बोल दिया।
क्या बोले नेतन्याहू?
इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा है कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इजराइली सेना की कार्रवाई का उद्देश्य केवल इजरायल की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा करना है। बेत शेमेश पर रविवार को हुए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वहां का दौरा करते समय नेतन्याहू ने कहा, “यह ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरा दिन है। इजरायली सेना और इजराइल सरकार ने हमारे मित्र अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर इजराइल के अस्तित्व को होने वाले खतरे और अमेरिका तथा पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नष्ट करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।” बता दें कि बेत शेमेश में एक आवासीय क्षेत्र में मिसाइल गिरने से नौ लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन