Benjamin Netanyahu son wedding reportedly postponed amid escalating conflict with Iran बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की निकलने वाली थी बारात, ईरान से युद्ध के चलते टालनी पड़ी शादी, International Hindi News - Hindustan
More

बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की निकलने वाली थी बारात, ईरान से युद्ध के चलते टालनी पड़ी शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध की स्थिति में शादी के आयोजन को लेकर सुरक्षा चिंताएं काफी बढ़ गईं। इजरायली पुलिस ने आयोजन स्थल के 100 मीटर के दायरे में लोहे की रॉड और कांटेदार तार लगाए थे।

Sun, 15 June 2025 05:43 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की निकलने वाली थी बारात, ईरान से युद्ध के चलते टालनी पड़ी शादी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे अवनेर नेतन्याहू की शादी सोमवार को होनी थी। मगर, ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और घरेलू विवाद के कारण इसे टालना पड़ा है। अवनेर अपनी पार्टनर अमित यार्डेनी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, शादी की तैयारियों ने तब विवाद खड़ा किया जब सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू परिवार पर गाजा में बंधकों के कैद होने के बावजूद उत्सव मनाने का आरोप लगाया। कई संगठनों ने तेल अवीव के उत्तर में किबुत्ज याकुम के रोनिट्स फार्म इवेंट हॉल के पास प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूरोप में कौन सा देश है भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त? जयशंकर ने बताया
ये भी पढ़ें:तेहरान के आसमान में उड़ेंगे इजरायल के विमान, हर कोने में हमला; नेतन्याहू की धमकी

इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य हमला शुरू किया, जिसमें तेहरान के परमाणु स्थलों, सैन्य ठिकानों, मिसाइल बेस और सीनियर लीडरशिफ को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में, ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इससे पूरे देश में आपातकाल लागू हो गया और मिसाइल सायरन बजने के कारण लोग बम शेल्टरों में चले गए। इजरायली पुलिस ने रविवार को बताया कि ईरानी हमलों में करीब 10 लोग मारे गए, 180 घायल हुए और 7 लोग लापता हैं। ये संभवतः मलबे में दबे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर अभी तक के हमले आने वाले दिनों में होने वाले हमलों की तुलना में कुछ भी नहीं हैं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ गईं चिंताएं

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध की स्थिति में शादी के आयोजन को लेकर सुरक्षा चिंताएं काफी बढ़ गईं। इजरायली पुलिस ने आयोजन स्थल के 100 मीटर के दायरे में लोहे की रॉड और कांटेदार तार लगाए थे। साथ ही 1.5 किलोमीटर के दायरे में हवाई क्षेत्र को पुलिस हेलीकॉप्टरों को छोड़कर बंद कर दिया था। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना अभूतपूर्व ताकत के साथ जवाब देगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल और ईरान के बीच समझौता हो सकता है, जिससे इस खून-खराबे को रोका जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।