Israel Iran conflict Indian Embassy in Tehran issues advisory helpline number इजरायल-ईरान संघर्ष: तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, हेल्पलाइन नंबर, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल-ईरान संघर्ष: तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, हेल्पलाइन नंबर

Israel Iran war: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए तेहरान के भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने एडवायजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Sun, 15 June 2025 05:52 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल-ईरान संघर्ष: तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, हेल्पलाइन नंबर

इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के ऊपर होते इजरायली हमलों को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी और कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा लोगों से बातचीत के लिए एक टेलीग्राम लिंक भी जारी किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई पोस्टों के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए दूतावास ने बताया कि टेलीग्राम का लिंक केवल ईरान में मौजूद भारतीय नगरिकों के लिए ही है। उन्होंने सभी नागरिकों से भविष्य में सूचना लेने और देने के लिए इस लिंक से जुड़ने का आग्रह भी किया है।

दूतावास ने लिखा,"हम ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि दूतावास से स्थिति और अपडेट प्राप्त करने के लिए इस टेलीग्राम लिंक से जुड़ें। कृपया ध्यान दें यह लिंक केवल उन लोगों के लिए है, जो ईरान में मौजूद हैं।"

ईरान में जारी घटनाक्रम पर बयान देते हुए दूतावास ने नागरिकों के सावधानी बरतने और दूतावास के संपर्क में रहने के लिए कहा है।

इसके साथ ही दूतावास ने हॉटलाइन नंबर भी जारी किए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

आपातकालीन संपर्क के लिए

+98 9128109115 और +98 9128109109

फोन से संपर्क करने के लिए - +98 9128109115 और +98 9128109109

व्हाट्सअप के जरिए संपर्क करने के लिए - +98 901044557, +98 9015993320, और, +91 8086871709.

वांदर अब्बास: +98 9177699036

जाहेदान: +98 9396356649

इससे पहले ईरान और इजरायल दोनों देशों के बीच में संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इजरायल की तरफ से ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी और सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई। इन हमलों में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरान ने इसका जवाब देते हुए इजरायल के ऊपर मिसाइसों और ड्रोन्स से हमला किया। इसमें इजरायल में भी काफी नुकसान हुआ है। ईरान का कहना है कि इजरायल लगातार उसके गैस फील्ड पर निशाना साध कर युद्ध को बढ़ाना चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।