Iran war latest update Trump reveals how close he is to a deal with Iran ईरान से समझौते के कितने करीब है अमेरिका? होर्मुज के खुलने के बाद ट्रंप ने बताया, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान से समझौते के कितने करीब है अमेरिका? होर्मुज के खुलने के बाद ट्रंप ने बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जल्दी ही शांति समझौता होने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज अब खुला हुआ है और अब वह लगातार खुला ही रहेगा। ईरान के साथ ज्यादातर अड़चनें अब दूर हो चुकी हैं।

Sat, 18 April 2026 01:50 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान से समझौते के कितने करीब है अमेरिका? होर्मुज के खुलने के बाद ट्रंप ने बताया

Donald Trump:पश्चिम एशिया में अब संकट के बादल धीरे-धीरे छंटने लगे हैं। शुक्रवार देर शाम ईरान ने व्यापारिक जहाजों के लिए होर्मुज को खोलने का ऐलान कर दिया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी ईरान को स्मार्ट देश बताते हुए जल्दी ही शांति समझौता होने की बात कही। इन सबके बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अब जल्दी ही दोनों देश शांति समझौते पर सहमति जता सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अब कोई अड़चन बाकी नहीं है। दोनो देश समझौते के बेहद करीब हैं।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद वार्ता के विफल होने के बाद ट्रंप प्रशासन ने लेबनान सीजफायर को लेकर इजरायल के ऊपर दबाव बनाया। इसके बाद ईरान के साथ उसके सीजफायर के बीच आ रही सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई। गुरुवार को लेबनान में सीजफायर के ऐलान के साथ ही शुक्रवार को तेहरान ने होर्मुज को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने का ऐलान कर दिया। इसके बाद ट्रंप भी शांति समझौते को लेकर उत्साहित नजर आए।

एएफपी के साथ फोन पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम बहुत करीब हैं। लगता है कि यह सभी के लिए बहुत अच्छा होने वाला है। और हम एक समझौते के बेहद करीब हैं। अब इसमें कोई अड़चन नहीं है।”होर्मुज पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब होर्मुज स्ट्रेट खुला ही रहने वाला है। यह पहले ही खुल चुका है। चीजें बहुत अच्छी तरह से चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज स्ट्रेट को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है ईरान, ट्रंप का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:ईरान के एक संकेत से 10% गिर गई क्रूड ऑयल की कीमत, ट्रंप के बयान से भी बाजार गदगद

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आए हैं, जब ट्रंप ने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ईरान युद्ध पर काफी फैसले सार्वजनिक कर दिए थे। होर्मुज के खुलने से उत्साहित ट्रंप ने आज के दिन को दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन बताया। इसके बाद एक और पोस्ट में ट्रंप ने पाकिस्तान और अपने खाड़ी सहयोगियों की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और नाटो देशों को दूर रहने की नसीहत दी।

भले ही होर्मुज और लेबनान वाला मुद्दा सुलझ गया हो, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच में अभी भी इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर तनाव बना हुआ है। ट्रंप का कहना है कि ईरान इसे देने के लिए तैयार हो गया है लेकिन तेहरान ने ऐसे किसी भी फैसले से इनकार किया है। इन सब के बीच ट्रंप ने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर इस 'धूल' को वापस लेकर रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फंस गई बात, ईरान खोलने को तैयार, अमेरिका का इनकार
ये भी पढ़ें:US नाकाबंदी के बीच होर्मुज से निकला पाकिस्तानी टैंकर, आधा ही भरा; दुनिया हैरान!

होर्मुज पर अभी एक अड़चन

ईरान ने होर्मुज से व्यापारिक जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है। लेकिन अभी भी इस पर संकट के बादल बने हुए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी। ऐसे में ईरान के लिए होर्मुज अभी भी खतरे की घंटी बना हुआ है। हालांकि, होर्मुज को खोलने की घोषणा का वैश्विक क्रूड ऑयल बाजार ने स्वागत किया। 28 अप्रैल के बाद से आसमान छू रही तेल कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली

ईरान के साथ साफ कर रहे होर्मुज की माइन्स: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि अब अमेरिकी सेना ईरान के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी अमेरिकी नेवी होर्मुज में बिछाई गई शिप माइन्स को हटान का काम कर रही हैं। जल्दी ही यह पूरा रास्ता सुरक्षित हो जाएगा।

बता दें, होर्मुज को बंद करने के लिए ईरान ने समंदर में माइन्स बिछा दी थी। इसकी वजह से होर्मुज से गजरने वाले जहाजों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। दुनिया के सामने परेशानी तब और बढ़ गई, जब ईरान की तरफ से ऐसे बयान आने लगे कि होर्मुज में माइन्स कहां बिछाई गई हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।