Oil prices crash nearly 10 percent after iran says strait of hormuz completely open during ceasefire check detail ईरान के एक संकेत से 10% गिर गई क्रूड ऑयल की कीमत, ट्रंप के बयान से भी बाजार गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान के एक संकेत से 10% गिर गई क्रूड ऑयल की कीमत, ट्रंप के बयान से भी बाजार गदगद

ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को ग्लोबल शिपिंग खोलने के संकेत मिलने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला है।

Fri, 17 April 2026 10:18 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के एक संकेत से 10% गिर गई क्रूड ऑयल की कीमत, ट्रंप के बयान से भी बाजार गदगद

ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को ग्लोबल शिपिंग खोलने के संकेत मिलने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड लगभग 10% गिरकर 89.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दरअसल, ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी।

क्या कहा ईरान के मंत्री ने?

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रॉफिट गिरा लेकिन 106% उछला अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू, ₹250 से कम का है शेयर

हालांकि, उन्होंने कहा कि जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से घोषित मार्ग पर ही चलना होगा। इसके कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में इस घोषणा को साझा किया। ट्रंप ने कहा- ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है। धन्यवाद!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में लगेगा झटका? DA से जुड़ा है मामला

ट्रंप की टिप्पणी का असर

बाजार के मूड पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों का भी असर पड़ा। दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि ईरान ने संकेत दिया है कि वह अगले दो दशक तक परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजाज की इस कंपनी को बंपर मुनाफा, चमक उठा शेयर… 52 हफ्ते के हाई पर प्राइस

उन्होंने पहले कहा था- हम ईरान के साथ समझौता करने के बहुत करीब हैं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों के चलते कीमतों में लगभग 5% की गिरावट आई थी। अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में भी तेजी से गिरावट आई और यह 11% गिरकर $84.11 प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बहरहाल, ईरान का यह कदम क्षेत्रीय तनाव को कम करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऑयल ट्रांसिट रूट्स में से एक है और यहां से आवाजाही बहाल होने से ग्लोबल एनर्जी मार्केट और शिपिंग उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

फ्रांस और ब्रिटेन ने क्या कहा?

इस बीच, फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की घोषणा का स्वागत किया लेकिन कहा कि इसे स्थायी बनाया जाना चाहिए। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर का कहना है कि वे समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन की योजना बनाते रहेंगे, जिसके लिए अगले सप्ताह लंदन में सैन्य योजनाकारों की बैठक होगी। स्टार्मर ने कहा कि ईरान और अमेरिका द्वारा जलमार्ग को खोलने की घोषणा स्थायी और व्यावहारिक प्रस्ताव दोनों बननी चाहिए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,