Iran War Latest Update Israeli strike near Strait of Hormuz kills IRGC Navy Chief Tangsiri अब ईरान के नेवी चीफ की इजरायली हमले में मौत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मारे गए, International Hindi News - Hindustan
More

अब ईरान के नेवी चीफ की इजरायली हमले में मौत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मारे गए

होर्मुज के नजदीक हुए इजरायली और अमेरिकी हमले में ईरानी नेवी के प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की मौत हो गई है। अमेरिका की तरफ से जारी शांति वार्ता के बीच यह बड़ा हमला है। इससे पहले भी इजरायली हमलों में ईरान की लीडरशिप के बड़े लोगों की हत्या हो चुकी है।

Thu, 26 March 2026 02:27 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अब ईरान के नेवी चीफ की इजरायली हमले में मौत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मारे गए

पश्चिम एशिया में जारी जंग और भी ज्यादा खूनी होती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति वार्ता वाले दावों के बीच गुरुवार को इजरायली सेना की तरफ से दावा किया गया कि होर्मुज स्ट्रेट के पास किए गए एक हमले में ईरानी नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी को मार गिराया गया है। अलीरेजा, 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिकी और इजरायली हमले के सामने लगातार ईरान की नौसेना की कमान संभाले हुए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने होर्मुज को पूरी तरह से बंद करके दुश्मन को बड़ी चोट देने की धमकी दी थी।

द यरूशलेम पोस्ट के मुताबिक इजरायली सेना की तरफ से गुरुवार को बताया गया कि उन्होंने होर्मुज के नजदीक स्थित ईरानी शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया था। यहीं पर एक स्ट्राइक में अलीरेजा की मौत हुई है। पश्चिम एशिया के इस युद्ध में अलीरेजा की मौत एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है,क्योंकि युद्ध के बढ़ने की स्थिति में ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह से बंद करने की धमकी दी है। ऐसी स्थिति में नौसेना की प्रमुख लीडरशिप का खात्मा होने से रणनीतिक शून्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि अलीरेजा 2018 से इस कुर्सी को संभाल रहे थे। गौरतलब है कि बंदर अब्बास, होर्मुज के बिल्कुल पास स्थित है। यह शहर ईरान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि अमेरिका से युद्ध बढ़ने की स्थिति में तेहरान इसी शहर से होर्मुज को बंद करने का प्रयास करने की स्थिति में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्यस्थ नहीं, खुद बड़ा मर्ज है पाकिस्तान; मदद की स्थिति में PM मोदी: Ex US कर्नल

अमेरिका और इजरायल की परेशानी बढ़ा रहे थे अलीरेजा

2018 से ईरानी नौसेना की कमान संभालने वाले तंगसिरी 28 फरवरी से जारी युद्ध में अमेरिका और इजरायल के लिए एक बड़ी परेशानी बने हुए थे। ईरानी नौसेना द्वारा होर्मुज से निकलने वाले जहाजों पर हमला करने का प्लान तंगसिरी का ही माना जाता है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था. “ईरान ने अपने लक्ष्यों की सूची को अपडेट कर दिया है। अमेरिका से जुड़े तेल ठिकाने और अब अमेरिकी सैन्य ठिकाने एक बराबर हैं और उन पर पूरी ताकत के साथ हमला किया जाएगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस वक्त सबसे अहम… ईरान-अमेरिका युद्ध में समझौते को लेकर क्या बोला चीन?
ये भी पढ़ें:c

होर्मुज पर मजबूत नियंत्रण करने की कोशिश में ईरान

युद्ध की शुरुआत के बाद से ही ईरान लगातार होर्मुज पर मजबूत नियंत्रण हासिल करने को लेकर प्रयास कर रहा है। विश्व की ऊर्जा परिवहन का करीब 20 फीसदी हिस्सा संभालने वाले इस रणनीतिक समुद्री रास्ते के बंद होने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ा घाटा होने की आशंका है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रास्ते पर नियंत्रण हासिल करने और इससे आर्थिक लाभ लेने के लिए ईरान जल्दी ही यहां पर टोल बूथ सिस्टम लागू कर रहा है। जिसके तहत कुछ जहाजों को गुजरने से पहले अपने कार्गो, क्रू और गंतव्य की जानकारी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड को देनी होती है। हालांकि, ईरान ने ऐसे दावों से इनकार किया है।

आपको बता दें, अलीरेजा की मौत की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका लगातार ईरान के साथ अपनी शर्तों पर युद्ध विराम का दबाव बना रहा है। हालांकि, ईरान की तरफ से इससे पूरी तरह से इनकार कर दिया गया है। तेहरान की तरफ से पहले से ही धमकी दी जाती रही है कि अगर अमेरिका की तरफ से उसके ऊपर तेज हमला किया जाता है, तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर देगा। हालांकि, भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस जैसे कुछ देशों को अपना दोस्त बताते हुए तेहरान ने इन देशों के जहाजों को यहां से निकल जाने की इजाजत दे दी है। लेकिन जिस तरह से ईरान लगातार खाड़ी देशों पर हमला कर रहा है, उससे तेल और गैस के उत्पादन पर असर पड़ा है। ऐसे में अगर ईरान और तेज हमले करता है, तो एक समय के बाद होर्मुज के खुले रहने का भी ज्यादा असर नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।