China says key is immidiate ceasefire between US and Iran इस वक्त सबसे अहम… ईरान-अमेरिका युद्ध में समझौते को लेकर क्या बोला चीन?, International Hindi News - Hindustan
More

इस वक्त सबसे अहम… ईरान-अमेरिका युद्ध में समझौते को लेकर क्या बोला चीन?

US-Iran War: चीनी प्रवक्ता से यह सवाल पूछे गए थे कि क्या चीन को ईरान और अमेरिका के बीच चल रही किसी बातचीत के बारे में जानकारी है। इस पर उन्होंने अपनी टिप्पणी की है।

Thu, 26 March 2026 02:28 PMJagriti Kumari रॉयटर्स, बीजिंग
share
इस वक्त सबसे अहम… ईरान-अमेरिका युद्ध में समझौते को लेकर क्या बोला चीन?

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग में सीजफायर को लेकर चीन ने बड़ा बयान दिया है। चीन ने कहा है कि इस वक्त सबसे अहम यह है कि दोनों पक्षों के बीच तत्काल युद्धविराम हो। चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में यह बातें कही हैं। चीनी प्रवक्ता ने कहा है कि शांति वार्ता शुरू करने के लिए जल्द से जल्द स्थितियां बनाई जानी चाहिए।

चीनी प्रवक्ता से यह सवाल पूछे गए थे कि क्या चीन को ईरान और अमेरिका के बीच चल रही किसी बातचीत के बारे में जानकारी है। इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “सभी पक्षों को एक ही दिशा में काम करना चाहिए और वास्तव में सार्थक और सच्ची शांति वार्ता शुरू करने के लिए स्थितियां बनानी चाहिए।" चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा, “सबसे बड़ी प्राथमिकता शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना, शांति के अवसरों को भुनाना और युद्ध को रोकने के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक अमेरिका और इजरायल को..., ईरान ने चीन को फोन पर बता दी युद्ध की डेडलाइन

चीन ने पहले भी की थी अपील

चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा, "सबसे बड़ी प्राथमिकता शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना, शांति के अवसरों को भुनाना और युद्ध को रोकने के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।" बता दें कि चीन ने इससे पहले भी दोनों पक्षों से हमले रोकने की अपील की थी। हालांकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चीन के साथ फोन पर हुई बातचीत में अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। ईरान ने कहा था कि जब तक अमेरिका और इजरायल को हमले का पछतावा नहीं हो जाता, ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी नहीं होना चाहिए था युद्ध, ईरान जंग रोकने के लिए आगे आया चीन; दिया ऑफर

ईरान ने खारिज किया प्रस्ताव

वहीं ईरान ने बुधवार को युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही उसने इजरायल और खाड़ी देशों पर हमले भी तेज कर दिए। ईरान के सरकारी समाचार प्रसारक 'प्रेस टीवी' ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा, "ईरान युद्ध तभी समाप्त करेगा जब वह ऐसा चाहेगा और जब उसकी शर्तें पूरी होंगी।" अधिकारी ने यह भी कहा कि तेहरान पश्चिम एशिया में अपने 'जोरदार हमले' जारी रखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल की हिट लिस्ट से हटे ईरान के दो नेता, पाक का दावा- हमारी मांग पर ऐसा हुआ

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध में जीत का दावा करते हुए कहा था कि ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं रखने पर सहमत हो गया है और ईरान के साथ बातचीत जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की उस परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिसका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगियों के खिलाफ किया जा सकता था।

ईरान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।