iran supreme leader Ali Khamenei death like Saddam Hussein israel defence minister new threat सद्दाम हुसैन जैसा अंजाम तय! खामेनेई को ईरान में ही लटकाएंगे, इजरायल ने फिर धमकाया, International Hindi News - Hindustan
More

सद्दाम हुसैन जैसा अंजाम तय! खामेनेई को ईरान में ही लटकाएंगे, इजरायल ने फिर धमकाया

इजरायल ने एक बार फिर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को धमकी दी है। डिफेंस मिनिस्टर कात्ज ने कहा कि खामेनेई का अंजाम इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसा होगा। खामेनेई को ईरान में वहीं के लोग फांसी पर लटकाएंगे।

Tue, 17 June 2025 06:22 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
सद्दाम हुसैन जैसा अंजाम तय! खामेनेई को ईरान में ही लटकाएंगे, इजरायल ने फिर धमकाया

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की धमकी दी। उन्होंने कहा कि खामेनेई की हत्या होगी, उसके बाद ही यह युद्ध थमेगा। बताया जाता है कि बीते दिनों इजरायल ने खामेनेई को मारने की पूरी प्लानिंग कर दी थी, लेकिन ऐन वक्त पर अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इजरायल के इस प्लान पर ब्रेक लगा दिया। अब इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने मंगलवार को बड़ी धमकी दी। उन्होंने कहा कि खामेनेई का अंजाम भी इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन होना तय है। सद्दाम की तरह खामेनेई को ईरान में ईरान के ही लोग फांसी पर लटकाएंगे।

यह अब तक की सबसे सीधी और गंभीर धमकी मानी जा रही है। साथ ही यह भी संकेत हैं कि इजरायल जल्द ही कुछ बहुत बड़ा करने वाला है। वहीं, इजरायल की इस खतरनाक प्लानिंग को लेकर चिंतित है। ट्रंप प्रशासन बार-बार कह रहा है कि युद्ध में राजनीतिक रसूख रखने वाले किसी व्यक्ति की हत्या से बात और बिगड़ सकती है और युद्ध विकराल रूप ले सकता है। ट्रंप ने खुद कबूला है कि उसने इजरायल को खामेनेई की हत्या करने के लिए मना किया है।

ईरान के लोग ही फांसी पर लटकाएंगे

उधर, कात्ज ने बयान में स्पष्ट किया कि खामेनेई को या तो इजरायली कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा या फिर अपने ही देशवासियों के हाथों मौत, जैसे सद्दाम हुसैन को मिली थी – जिसे अमेरिकी आक्रमण के बाद इराकी जनता ने फांसी दी थी। कात्ज का संदेश साफ है – “हम तुम्हें खत्म कर देंगे या सत्ता से ऐसे गिरा देंगे कि ईरान के ही लोग तुम्हें मार डालेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से हड़कंप; और भड़केगी जंग?
ये भी पढ़ें:खामेनेई के करीबी कमांडर को इजरायल ने मार डाला, मिली थी वारटाइम चीफ की जिम्मेदारी

सद्दाम हुसैन के साथ क्या हुआ था

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन पर अलग-अलग मामलों में हजारों लोगों की हत्या का आरोप था, लेकिन जिस मामले में उन्हें फांसी दी गई, उसमें 1982 के दुजैल नरसंहार के तहत 148 शिया मुसलमानों की हत्या का आरोप साबित हुआ था। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 2003 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया। इराक की विशेष अदालत ने 2006 में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया और फांसी की सज़ा सुनाई। 30 दिसंबर 2006 को ईद के दिन उन्हें बगदाद के एक सैन्य अड्डे में फांसी पर लटका दिया गया। फांसी का वीडियो भी लीक हुआ था, जिससे दुनियाभर में हलचल मच गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।