Iran Israel war breaking US confirmed that its submarine sank an Iranian warship off Sri Lankan coast ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया; अमेरिका बोला- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ, International Hindi News - Hindustan
More

ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया; अमेरिका बोला- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना की एक हमलावर पनडुब्बी ने हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के मौदगे-क्लास फ्रिगेट को टॉरपीडो से डुबो दिया।

Wed, 4 March 2026 07:39 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, पेंटागन
share
ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया; अमेरिका बोला- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना की एक हमलावर पनडुब्बी ने हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के मौदगे-क्लास फ्रिगेट 'आईआरआईएस डेना' (IRIS Dena) को टॉरपीडो से डुबो दिया। हेगसेथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल में यह जहाज खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन टॉरपीडो से इसे चुपचाप मौत मिल गई। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन जहाज पर टॉरपीडो से किया गया पहला हमला है।

इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को सूचित किया कि ईरानी जहाज से संकट की सूचना मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। जहाज पर सवार लगभग 180 नाविकों में से 32 से अधिक को बचाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का फिर हमला, अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच युद्ध पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। बुधवार को इजरायल ने तेहरान सहित कई ईरानी शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इजरायली एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान ने तेहरान के ऊपर ईरानी वायुसेना के एक 'याक-130' विमान को मार गिराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग के बीच चीन पर मेहरबान हुआ ईरान, तेल के लिए खोल दिया हॉर्मूज स्ट्रेट

इस बीच इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चेतावनी दी कि ईरान का अगला सर्वोच्च नेता जो भी चुना जाएगा, उसका 'खात्मा' इजरायल का लक्ष्य होगा। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया कि ईरानी शासन द्वारा नियुक्त कोई भी नेता, जो इजरायल, अमेरिका को धमकाए या अपनी जनता की आवाज दबाए, उसे नष्ट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले से दो फाड़ हुआ US, ट्रंप से कितनी नाराज है जनता? सर्वे में खुलासे

वहीं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल और क्षेत्रीय देशों पर मिसाइलों व ड्रोनों से हमले किए। तेहरान में तड़के से विस्फोटों की आवाजें गूंजीं और सरकारी टीवी ने शहर के केंद्र में ध्वस्त इमारतों के दृश्य दिखाए। ईरानी हमलों से तुर्की सहित कई देश प्रभावित हुए, जहां नाटो ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।