Iran Israel and America are fighting Jewish Minister openly warns Hezbollah saying We will do same to Gaza गाजा जैसा करेंगे हाल; ईरान से युद्ध के बीच इजरायली नेता ने दी खुली धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

गाजा जैसा करेंगे हाल; ईरान से युद्ध के बीच इजरायली नेता ने दी खुली धमकी

इजरायल अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच यहूदी मंत्री ने लेबनान के हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लेबनान में हिज्बुल्लाह के गढ़ दाहियेह का हाल भी गाजा के खान यूनिस की तरह होगा। खान यूनिस गाजा पट्टी का दक्षिणी शहर है।

Thu, 5 March 2026 11:58 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
गाजा जैसा करेंगे हाल; ईरान से युद्ध के बीच इजरायली नेता ने दी खुली धमकी

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला करके पश्चिम एशिया में नया युद्ध शुरू कर दिया है। तेहरान में हुए पहले ही हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद ईरान ने पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और इजरायल के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया है। ईरान का साथ देते हुए लेबनान के हिज्बुल्लाह ने भी इन ठिकानों पर रॉकेट और ड्रोन्स के जरिए हमला करना शुरू कर दिया है। अब हिज्बुल्लाह को इजरायली नेता ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर हिज्बुल्लाह अपने हमले नहीं रोकता, तो जल्दी ही लेबनान की राजधानी बेरुत के पास मौजूद उसके गढ़ का गाजा जैसा हाल कर दिया जाएगा।

इजरायल के दक्षिण पंथी नेता और नेतन्याहू सरकार में वित्तमंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने गुरुवार को चेतावनी जारी देते हुए कहा कि अगर हिज्बुल्लाह ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी, तो जल्दी बेरूत के पास दाहियेह शहर का हाल भी गाजा जैसा कर दिया जाएगा। गौरतलब है दाहियेह को हिजबुल्लाह का प्रमुख गढ़ माना जाता है। स्मोट्रिच का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायली सेना ने इस इलाके के लोगों से पूरा क्षेत्र खाली करने के लिए कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल-अमेरिका पर सवाल; फिनलैंड प्रेसिडेंट बोले- तोड़ा अंतरराष्ट्रीय कानून

इसके बाद स्मोट्रिच ने चेतावनी देते हुए कहा, "बहुत जल्द ही दाहियेह भी खान यूनिस जैसा दिखेगा। हिज्बुल्लाह ने बड़ी गलती की है और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम ईरान में बैठे इस ‘ऑक्टोपस के सिर’ पर हमला कर रहे हैं और साथ ही हिज्बुल्लाह की बांह भी काट देंगे।” दरअसल, खान यूनिस गाजा पट्टी का दक्षिणी शहर है, इस शहर में पिछले दो सालों में इजरायली सेना ने इतनी बमबारी की है कि यहां पर शायद ही कोई इमारत सही बची हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहरीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी पर ईरान ने दागे मिसाइल, लगी आग; जानें क्या है हालात

दरअसल, इजरायल हमेशा से ही ईरान के ऊपर लेबनान के हिज्बुल्ला, यमन के हूती और गाजा के हमास का समर्थन करने का आरोप लगाता रहा है। इजरायल का आरोप है कि ईरान इन आतंकी संगठनों को न सिर्फ आर्थिक मदद करता है, बल्कि हथियार भी उपलब्ध कराता है। ईरान की तरफ से भी खुलकर इस बात को स्वीकार किया जाता रहा है। ऐसे में जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, तो हिज्बुल्लाह और हूथियों ने भी हमला करना शुरू कर दिया। पिछले दो सालों के युद्ध में इजरायल ने हमास की कमर तोड़ दी है, इस वजह से हमास अभी तक प्रत्यक्ष रूप से इस युद्ध में सामने नहीं आया है। लेकिन हिज्बुल्लाह ने इजरायल की चेतावनी के बावजूद हमले किए हैं। अब इजरायल की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वह हिज्बुल्लाह को निशाना बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी हमले में डूबे ईरानी जहाज की भारतीय नेवी ने की थी मदद, भेजा था जहाज

आपको बता दें, हमास के साथ संघर्ष के दौरान भी हिज्बुल्लाह ने इजरायल की उत्तरी सीमा पर हमला बोल दिया था। लगातार रॉकेट्स और ड्रोन्स के साथ इजरायल को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद इजरायल ने पेजर अटैक और तमाम तरह के हमले करके हिज्बुल्लाह की कमर तोड़ दी थी। इसके बाद नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के तत्कालीन चीफ हसन नसल्लाह के ऊपर भी खामेनेई जैसा ही हमला करके उसके अंडरग्राउंड बंकर को तबाह कर दिया था। इसके बाद आई लीडरशिप को भी इजरायली हमलों ने खत्म कर दिया था। बाद में जाकर दोनों में समझौता हुआ और हिज्बुल्लाह इजरायली सीमा से पीछे हट गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।