Iran Big Claim 14 Military Bases Targeted Hundreds of American Soldiers Killed सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का सनसनीखेज दावा, International Hindi News - Hindustan
More

सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का सनसनीखेज दावा

ईरान ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के 14 मिलिट्री बेस पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, अमेरिका की ओर से इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Sat, 28 Feb 2026 11:43 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का सनसनीखेज दावा

मिडिल ईस्ट में शनिवार को तब युद्ध छिड़ गया, जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला बोल दिया। अमेरिका पिछले कई हफ्तों से ईरान को युद्ध की धमकी दे रहा था। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट में कतर, बहरीन समेत कम से कम 14 जगहों पर अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। उसने दुबई के मशहूर द पाम के एक होटल पर भी हमला बोल दिया। इजरायल-अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई से दुनियाभर में संकट पैदा हो गया है।

इस बीच, ईरान ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के 14 मिलिट्री बेस पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, अमेरिका की ओर से इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के IRGC खातम ओल अंबिया कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि 14 बेस को निशाना बनाया गया और सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी आर्म्ड फोर्सेज के हमले ज्यादा स्ट्राइकिंग और बड़े होंगे।

अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल सहित आसपास के कुछ देशों को निशाना बनाया। ईरान ने ये हमले इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई, इराक, कुवैत और कतर में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए हैं। इजरायल के हमलों में ईरान में करीब 80 छात्राओं की मौत हो गई। इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इन हमलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर एहतियाती हमला किया है। काट्ज ने यह भी कहा कि देश में आपातकाल लगा दिया है और उन्हें आशंका है कि ईरान की ओर से इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला हमला, इजरायल ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा अटैक
ये भी पढ़ें:अचानक नहीं, पूरी तैयारी के साथ ईरान पर हुआ हमला; ट्रंप को दी गई थी ब्रिफिंग
ये भी पढ़ें:दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर 'द पाम' पर दागी मिसाइल; सामने आया भयावह VIDEO

ये हमले तेहरान के अलावा कौम, इश्फहान, करज केरमनशाह शहरों में भी किए गए। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और ईरान के प्रमुख रक्षा बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमाडंर मोहम्मद पाकपोर की इन हमलों की मौत हो गई। इजरायल ने तेहरान में सर्वोच्च नेता खामेनेई के कार्यालय के पास हमला किया है। ईरानी स्थानीय मीडिया में कहा गया है कि खामेनेई फिलहाल तेहरान में नहीं हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, राजधानी में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गयी और कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले 'रिपब्लिक' क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।