Iran confirms killing of Revolutionary Guards naval commander by Israel होर्मुज को ब्लॉक करने वाले ईरानी नेवी कमांडर को इजरायल ने मार गिराया, ईरान ने माना, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज को ब्लॉक करने वाले ईरानी नेवी कमांडर को इजरायल ने मार गिराया, ईरान ने माना

युद्ध शुरू होने के बाद से अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी लगा रखी है, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आ गया है। तंगसीरी तटीय सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, जब इजरायली हमला हुआ।

Mon, 30 March 2026 03:51 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज को ब्लॉक करने वाले ईरानी नेवी कमांडर को इजरायल ने मार गिराया, ईरान ने माना

इजरायल के हवाई हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नेवी यूनिट के कमांडर एलिरेजा तंगसीरी की मौत हो गई है। ईरान ने सोमवार को इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी। इजरायल ने तंगसीरी को होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करने वाले आतंकी ऑपरेशन का मुख्य सरगना बताया। गार्ड्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तंगसीरी पिछले सप्ताह हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बीते गुरुवार को घोषणा कर दी थी कि इजरायली एयरस्ट्राइक में एलिरेजा तंगसीरी मारे गए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाब अल-मंडेब के पास हूती की बोलती है तूती, दुनिया पर लगा सकता है 10% वाला ब्रेक

युद्ध शुरू होने के बाद से अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी लगा रखी है, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आ गया है। तंगसीरी तटीय सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, जब इजरायली हमला हुआ। गार्ड्स ने बयान में कहा कि वे दुश्मन को पूरी तरह नष्ट करने तक चैन से नहीं बैठेंगे। ईरान के शीर्ष अधिकारियों की मौत की पुष्टि की यह एक नई कड़ी है। युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारा जा चुका है। इस महीने की शुरुआत में देश के शक्तिशाली सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी समेत एक दर्जन से अधिक प्रमुख हस्तियां मारी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल में PM बनते ही ताबड़तोड़ फैसले ले रहे बालेन शाह; भारत के लिए संकेत?

कई सीनियर अधिकारियों की मौत

इजराइल काट्ज ने कहा कि एलिरेजा तंगसीरी के साथ नौसेना कमांड के कई सीनियर अधिकारी भी मारे गए, हालांकि उनके नाम नहीं बताए। तंगसीरी मार्च की शुरुआत में ही कह चुके थे कि वे आक्रामक दुश्मन को सबसे कठोर झटका देंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की रणनीति पर अडिग रहेंगे। तंगसीरी के पास 1980-1988 के ईरान-इराक युद्ध का अनुभव था और गार्ड्स नौसेना में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी सैनिकों को बाहर निकालो; ट्रंप से नाराज इस सहयोगी देश में उठी आवाज

साल 2018 में सुप्रीम लीडर खामेनेई की ओर से तंगसीरी को गार्ड्स नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में गार्ड्स नौसेना की क्षमता काफी बढ़ी और हाल के वर्षों में कई विदेशी जहाजों को जब्त करने का दावा किया गया। अमेरिका ने 2019 में उन्हें आतंकवाद से जुड़े प्रतिबंधों में शामिल किया था। इजरायल और अमेरिका का कहना है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व को मारकर उन्होंने देश को बड़ा झटका दिया है। हालांकि, तेहरान अभी मजबूती से लड़ाई में टिका हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।