Iran america second round talk may take place soon before expiring current ceasefire अमेरिका-ईरान के बीच जल्द हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता, इस बार कहां होगी बातचीत?, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका-ईरान के बीच जल्द हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता, इस बार कहां होगी बातचीत?

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर वार्ता शुरू हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दोनोें ही देशों ने इस बात के संकेत दिए हैं। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई है कि अस्थायी सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों देश वार्ता करेंंगे।

Tue, 14 April 2026 07:48 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका-ईरान के बीच जल्द हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता, इस बार कहां होगी बातचीत?

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के बाद दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने वार्ता करने के लिए संपर्क में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बढ़े हुए संघर्ष को कम करने और लंबे समय के लिए सीजफायर पर समझौता करने के उद्देश्य से दोनों ही देश एक बार फिर चर्चा कर सकते हैं। इसी महीने किया गया अस्थायी युद्धविराम खत्म होने वाला है। संभव है कि इससे पहले दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने चर्चा करें। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही देशों ने संकेत दिए हैं कि इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद भी वार्ता के रास्ते खुले रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान से निकलते हुए कहा भी था कि वह फाइनल और बेस्ट प्रस्ताव ईरान के सामने रखकर जा रहे हैं।

अब कहां होगी चर्चा

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामाबाद में ही दूसरे चरण की वार्ता भी हो सकती है। अमेरिका और तेहरान के बीच वार्ता करवाने में पाकिस्तान मुख्य मध्यस्त की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि वे दोनों पक्षों के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि अस्थायी सीजफायर खत्म होने से पहले ही वार्ता हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने निभाई भारत से दोस्ती, होर्मुज पर टोल टैक्स वसूलने से इनकार; क्या कहा

पाकिस्तान ने जताई वार्ता की उम्मीद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। आसिफ ने यह बयान इस्लामाबाद में हुई वार्ता के असफल होने के एक दिन बाद दिया। शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई वार्ता 1979 के बाद इस तरह की पहली वार्ता थी, जिसमें दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था। हालांकि, सप्ताहांत में पाकिस्तान में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने के लिए कोई स्थायी शांति समझौता करने में विफल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी टूट जाएगी ईरान की कमर? जानें हर रोज कितना नुकसान

संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि बातचीत के बाद संतोष की भावना है कि अब तक कोई नकारात्मक घटनाक्रम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "केवल सकारात्मक प्रगति देखी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि चल रहे राजनयिक प्रयास रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद में हुई वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपना "अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव" प्रस्तुत किए जाने के बावजूद ईरानी पक्ष ने युद्ध समाप्त करने के लिए वाशिंगटन की शर्तों को स्वीकार नहीं किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।