Indian embassy advisory to nationals in UAE amid Iran war Do not go out for photos videos फोटो-वीडियो शेयर न करें; ईरान युद्ध के दौरान यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

फोटो-वीडियो शेयर न करें; ईरान युद्ध के दौरान यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी

अबूधाबी में भारतीय दूतावास यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है। इमसें कहा गया है कि जिन जगहों पर घटनाएं हुई हैं, वहां पर फोटो लेने या वीडियो बनाने न जाएं। इसके भारतीयों से यह भी कहा गया है कि इस तरह की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालने से बचें।

Sun, 8 March 2026 05:05 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share
फोटो-वीडियो शेयर न करें; ईरान युद्ध के दौरान यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी

अबूधाबी में भारतीय दूतावास यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है। इमसें कहा गया है कि जिन जगहों पर घटनाएं हुई हैं, वहां पर फोटो लेने या वीडियो बनाने न जाएं। इसके भारतीयों से यह भी कहा गया है कि इस तरह की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालने से बचें। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोला है। जवाब में ईरान ने भी पड़ोसी देशों पर बम बरसाए हैं. इसके चलते मिडिल ईस्ट में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खमनेई की हत्या भी हो चुकी है।

एडवाइजरी में क्या-क्या कहा गया
भारतीय दूतावास ने चेतावनी देते हुए बयान जारी किया है। इसमें यूएई की तरफ से सख्त चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोई भी किसी जगह पर किसी घटना को अनधिकृत तरीके से कैमरे में रिकॉर्ड करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित इलाकों और एयरपोर्ट के अंदर भी फोटो या वीडियो बनाने पर सख्त मनाही है। वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और उन्हें कानूनी पचड़े में पड़ने से बचाने के लिए दूतावास ने कुछ बातों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। यह कुछ इस प्रकार हैं...

-जब भी आपको चेतावनी का अलर्ट सुनाई दे, किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और वहां तब तक रहें जब तक कि आपके इलाके से वॉर्निंग अलर्ट हटा न लिया जाए। बाहर जाने की बिल्कुल भी कोशिश न करें। फोटो या वीडियो बनाने की भी कोशिश न करें।
-किसी भी घटना वाली जगह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। कहीं भी धमाके से या मिसाइल गिरने से कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी भी फोटो कहीं न लगाएं।
-अगर आपके आसपास विस्फोटक गिरते हैं या आपको संदिग्ध वस्तुएं दिखाई देती हैं, तो इसकी जानकारी तुरंत सक्षम अधिकारियों को दें। ताकि इन हालात में सुरक्षित रखने के उपाय किए जा सकें। उस जगह से दूर रहें और किसी भी हिस्से के पास न जाएं और न ही उसे छुएं।
-कहीं आते या जाते समय हवाई अड्डे के अंदर फोटोग्राफ न लें या वीडियो रिकॉर्ड न करें।
-इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए, अबू धाबी में भारतीय दूतावास संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले या आने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अपील करता है कि वे स्थानीय कानूनों और यूएई अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई के बाद कौन? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने चुन लिया नया सुप्रीम लीडर
ये भी पढ़ें:6 महीने तक... US-इजरायल के हमलों के बीच ईरान की चेतावनी, तेहरान का प्लान क्या?
ये भी पढ़ें:रहने दो,अब जरूरत नहीं; ईरान युद्ध में मदद भेजने में देर कर रहे UK पर भड़के ट्रंप

मुश्किल हैं हालात
संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, सऊदी अरब और बहरीन ने कहा कि उन्होंने रविवार रात ईरानी हमलों को रोक लिया। यूएई और कुवैत ने भी तेल उत्पादन कम करना शुरू कर दिया क्योंकि महत्वपूर्ण हार्मुज की खाड़ी बंद होने के करीब थी। वैश्विक ऊर्जा निर्यात का लगभग पांचवां हिस्सा इस मार्ग से गुजरता है। वहीं, ईरान के हमले तब भी जारी रहे जब उसके राष्ट्रपति मासूद पेज़ेशकियन ने कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि वह किसी ऐसे देश पर हमला न करे जो इस्लामी गणराज्य पर हमला नहीं कर रहा है और उन्होंने पड़ोसी राष्ट्रों से माफी मांगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।