India Issues Advisory Just Hours After Ceasefire asked nationals to leave Iran ईरान से जितना जल्दी हो निकलें भारतीय, सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही भारत ने दिया अलर्ट, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान से जितना जल्दी हो निकलें भारतीय, सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही भारत ने दिया अलर्ट

तेहरान में भारतीय दूतावास ने इंटरनेशनल बॉर्डर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, 'यह भी दोहराया जा रहा है कि दूतावास से बात किए या समन्वय के बगैर किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास न जाएं।'

Wed, 8 April 2026 01:05 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान से जितना जल्दी हो निकलें भारतीय, सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही भारत ने दिया अलर्ट

सीजफायर होने के बाद भी ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की गई है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने कहा है कि जल्द से जल्द भारतीय नागरिक ईरान से निकल जाएं। खास बात है कि इससे पहले जारी एडवाइजरी में 48 घंटों के लिए सतर्क रहने की बात कही थी। ईरान और अमेरिका ने 2 सप्ताह के लिए हमलों पर रोक लगा दी है।

सीजफायर होने के कुछ घंटों बाद ही भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है, '7 अप्रैल 2026 की सलाह को आगे बढ़ाते हुए और ताजा हालातों को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के संपर्क में रहें और उनके द्वारा बताए गए रास्तों का इस्तेमाल करते हुए जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकल जाएं।'

अलर्ट रहने बोला

एम्बेसी ने इंटरनेशनल बॉर्डर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, 'यह भी दोहराया जा रहा है कि दूतावास से बात किए या समन्वय के बगैर किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास न जाएं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उद्धव सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ईरान मसले पर सरकार के साथ, किसलिए की तारीफ

दो दिन में दो एडवाइजरी

भारत ने मंगलवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को अगले 48 घंटों तक 'जहां हैं, वहीं रहने' की सलाह दी थी। दूतावास ने कहा, 'पिछली सलाहों के क्रम में, जो भारतीय नागरिक अब भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं; उन्हें बिजली और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहना चाहिए, घर के अंदर ही रहना चाहिए और राजमार्ग संबंधी किसी भी तरह की आवाजाही के लिए दूतावास के साथ सख्ती से तालमेल बिठाना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां हैं, वहीं रहें अगले 48 घंटे; ईरान संकट के बीच भारत की सख्त एडवाइजरी

इसने कहा, 'दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे लोगों को अपने कमरों के भीतर ही रहना चाहिए और वहां मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अद्यतन जानकारी पर बारीकी से नजर रखें।'

पीटीआई भाषा के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों हैं कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के ईरानी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद जब संघर्ष शुरू हुआ, तब ईरान में छात्रों सहित लगभग 9,000 भारतीय मौजूद थे। अब तक लगभग 1,800 भारतीय भारत लौट चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुनीर को भाई बोला ईरान, ट्रंप ने लिया नाम; दोनों का भरोसेमंद कैसे बना पाकिस्तान

इमरजेंसी नंबर जारी किए

भारतीय दूतावास की तरफ से इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं।

+989128109115

+989128109102

+989128109109

+989932179359

ईमेलः cons.tehran@meagov.in

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।