Hantavirus affected MV Hondius Ship arrives in Spain both Indians are fully healthy हंता वायरस से प्रभावित जहाज MV Hondius पहुंचा स्पेन, दोनों भारतीय पूरी तरह स्वस्थ, International Hindi News - Hindustan
More

हंता वायरस से प्रभावित जहाज MV Hondius पहुंचा स्पेन, दोनों भारतीय पूरी तरह स्वस्थ

क्रू सदस्य के तौर पर यात्रा कर रहे इन दोनों भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड्स भेज दिया गया है, जहां उन्हें संबंधित स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

Sun, 10 May 2026 11:13 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
हंता वायरस से प्रभावित जहाज MV Hondius पहुंचा स्पेन, दोनों भारतीय पूरी तरह स्वस्थ

हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित डच झंडे वाला MV Hondius जहाज स्पेन पहुंच गया। इस जहाज पर 150 लोग सवार थे, जिसमें दो भारतीय भी थे। हंता वायरस के प्रकोप को देखते हुए, जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के किनारे से कुछ दूरी पर लंगर डालकर रोक दिया गया। जहाज पर सवार यात्रियों को डब्ल्यूएचओ और स्पेनिश अधिकारियों द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार जहाज से उतारा गया। मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिक स्वस्थ और लक्षण-मुक्त हैं।

ये दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। स्पेनिश नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन (CENEM) से मिली जानकारी के अनुसार, क्रू सदस्य के तौर पर यात्रा कर रहे इन दोनों भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड्स भेज दिया गया है, जहां उन्हें संबंधित स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस का प्रकोप, घूमना-फिरना कितना सुरक्षित? विशेषज्ञों ने दे डाली चेतावनी

राजदूत स्पेनिश अधिकारियों और इन दोनों भारतीय नागरिकों (क्रू सदस्यों) के साथ लगातार संपर्क में हैं, और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नियमित रूप से नजर रख रहे हैं। बता दें कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में सफर के दौरान, डच क्रूज शिप एमवी होंडियस पर दुर्लभ और घातक 'हंता वायरस' की चपेट में आने से अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हंता वायरस छूने से फैलता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

मृतकों में एक डच दंपती और एक जर्मन महिला शामिल है। संक्रमण का असर अब जहाज से बाहर अन्य देशों तक पहुंचने लगा है। इस दुखद घटना के बाद जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिकों सहित 147 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को केप वर्डे के पास सख्त क्वारंटीन में रखा गया था, ताकि इस जानलेवा वायरस के वैश्विक प्रसार को रोका जा सके। हालांकि, अब दोनों यात्री पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस : स्पेन पहुंचा क्रूज, सुरक्षात्मक सूट पहनकर उतरे यात्री

तीन यात्रियों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) के स्वास्थ्य अधिकारी क्रूज शिप पर फैले दुर्लभ हंता वायरस संक्रमण पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इस वायरस का पता तब चला, जब डच कंपनी संचालित यह जहाज दक्षिण अटलांटिक में था। मौतों के बावजूद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि यह घटना किसी नई महामारी का रूप नहीं है, क्योंकि बड़े पैमाने पर एक इंसान से दूसरे इंसान में इसके फैलने का जोखिम कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।