France US standoff Paris Pulls Kushner Ambassadorial Access After No Show US-फ्रांस के बीच शुरू हुआ संग्राम, अमेरिकी राजदूत तलब; ट्रंप के दामाद से क्या कनेक्शन?, International Hindi News - Hindustan
More

US-फ्रांस के बीच शुरू हुआ संग्राम, अमेरिकी राजदूत तलब; ट्रंप के दामाद से क्या कनेक्शन?

अमेरिकी राजदूत को ट्रंप प्रशासन की उन टिप्पणियों के संबंध में बुलाया गया था, जिन पर फ्रांस ने आपत्ति जताई थी। फ्रांसीसी राजनयिकों ने बताया कि कुशनर बैठक में उपस्थित नहीं हुए और वे इससे पहले भी एक बार उपस्थित नहीं हुए थे।

Tue, 24 Feb 2026 05:02 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
US-फ्रांस के बीच शुरू हुआ संग्राम, अमेरिकी राजदूत तलब; ट्रंप के दामाद से क्या कनेक्शन?

नाटो के सदस्य देशों और अमेरिका के बीच की लड़ाई वैश्विक स्तर पर सामने आने के बाद अब अमेरिका और उसके साथी फ्रांस के बीच महासंग्राम शुरू हो गया है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा है कि पेरिस में तैनात शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को फ्रांसीसी समन की अवहेलना के लिए स्पष्टीकरण देना होगा, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया।

फ़्रांसिसी विदेश मंत्री ने संकेत दिया है कि जब तक अमेरिकी राजदूत चार्ल्स कुशनर बात नहीं मानते, तब तक उन्हें फ्रांस के सरकारी अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले फ्रांसीसी अधिकारियों ने सोमवार शाम को कुशनर को मुलाकात के लिए बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम अमेरिका-चीन के भरोसे नहीं रहना चाहते, भारत से फ्रांस के राष्ट्रपति की दो टूक

बता दें कि कुशनर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और सलाहकार जेरेड कुशनर के पिता हैं। अमेरिकी राजदूत को ट्रंप प्रशासन की उन टिप्पणियों के संबंध में बुलाया गया था, जिन पर फ्रांस ने आपत्ति जताई थी। हालांकि फ्रांसीसी राजनयिकों ने बताया कि कुशनर बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जय हो! भारत ने वो कर दिखाया जो कोई और ना कर सका; किसके मुरीद हुए मैक्रों?

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोइल बैरो ने मंगलवार को कुशनर द्वारा बैठक में शामिल ना होने को 'एक हैरानी भरा कदम' बताया, जो राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इससे राजदूत के रूप में कुशनर की कार्य क्षमता पर असर पड़ेगा। बैरो ने सार्वजनिक प्रसारक 'फ्रांस इन्फो' से कहा, "इससे स्वाभाविक रूप से हमारे देश में उनकी अपने मिशन का काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।" उन्होंने कहा, “जब वह स्पष्टीकरण दे देंगे, तब उन्हें फ्रांस में सरकार के सदस्यों से दोबारा मिलने की अनुमति मिल जाएगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेनेजुएला में ट्रंप के तरीकों पर फ्रांस ने उठाए सवाल, मादुरो को लेकर क्या कहा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।